Follow Us

  • Home
  • /
  • राजनीती
  • /
  • आज होगा शिवराज कैबिनेट का गठन, 5 मंत्रियों को दिलाई जाएगी शपथअभी यह माना जा रहा है क‍ि शिवराज मंत्रिमंडल का स्वरूप काफी छोटा ही रहेगा।

आज होगा शिवराज कैबिनेट का गठन, 5 मंत्रियों को दिलाई जाएगी शपथअभी यह माना जा रहा है क‍ि शिवराज मंत्रिमंडल का स्वरूप काफी छोटा ही रहेगा।

भोपाल। मध्यप्रदेश में मंगलवार 21 अप्रैल को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल का गठन किया जाएगा। फिलहाल मंत्रिमंडल का स्वरूप छोटा जानकारी के अनुसार पांच मंत्रियों को राज्यपाल लालजी टंडन शपथ दिलाएंगे। फिलहाल मंत्रिमंडल का स्वरूप छोटा रखा जा रहा है। कोरोना संकट पर नियंत्रण और लॉक डाउन हटने के बाद अगले महीने मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना भी जताई जा रही है। दोपहर 12:00 बजे राजभवन में शपथ समारोह शपथ लेने वाले मंत्रियों में डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा, कमल पटेल व मीना सिंह के अलावा तुलसीराम सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत के नाम बताए जा रहे हैं। दोपहर 12:00 बजे राजभवन में शपथ समारोह का आयोजन सादगी के साथ किया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान की शपथ के 29 दिन बाद मंत्रिमंडल बन रहा प्रदेश में कोरोना संकट के चलते शारीरिक दूरी और संक्रमण से बचाव के सभी उपायों को अपनाते हुए आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। मुख्यमंत्री चौहान की शपथ के 29 दिन बाद उनके मंत्रियों को शपथ दिलाई जा रही है। फिलहाल पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों में सिलावट और राजपूत को ही शामिल करने का निर्णय किया गया है। भाजपा हाईकमान की हरी झंडी के बाद पांच मंत्रियों को शपथ दिलाने का निर्णय हुआ है इसमें जातीय समीकरण को साधने का प्रयास भी किया गया है। महिला और आदिवासी वर्ग का प्रतिनिधित्व मीना सिंह, ओबीसी वर्ग से कमल पटेल, अनुसूचित जाति वर्ग से सिलावट और सामान्य वर्ग से डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा और गोविंद सिंह राजपूत को प्रतिनिधित्व दिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि कमल नाथ मंत्रिमंडल में सिलावट के पास स्वास्थ्य और राजपूत के पास परिवहन विभाग की कमान थी।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]