Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • PM Modi के साथ बैठक में इन राज्यों ने कही लॉकडाउन बढ़ाने की बात

PM Modi के साथ बैठक में इन राज्यों ने कही लॉकडाउन बढ़ाने की बात

पीएम मोदी का फोकस ज्यादातर समय अर्थव्यवस्था को गति देने पर रहा।तीन राज्यों ने अपने यहां लॉकडाउन बढ़ाने की कही है। ये राज्य हैं- मणिपुर, मेघालय और गोवा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग खत्म हो गई है। करीब 3 घंटे चली इस अहम बैठक में आगे की रणनीति पर राज्यों ने अपना पक्ष रखा। जानकारी के मुताबिक, बैठक में लॉकडाउन पर विशेष चर्चा नहीं हुई। 3 मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन बढ़ाने की बात जरूर कही। वहीं पुड्डुचेरी के सीएम ने बताया कि बैठक में अधिकांश भाजपा शासित राज्यों ने लॉकडाउन बढ़ाने और धीरे-धीरे आर्थिक गतिविधियां शुरू करने की बात कही। पीएम मोदी का फोकस ज्यादातर समय अर्थव्यवस्था को गति देने पर रहा। माना जा रहा है कि राज्यों से फीडबैक लेकर अब पीएम मोदी अपनी कैबिनेट से चर्चा करेंगे और संभव है कि 1 या 2 मई तक लॉकडाउन पर कोई ऐलान हो। बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस का असर आने वाले कई महीनों तक सभी की जिंदगी पर पड़ेगा। मास्क लगाना और चेहरा ढंकना जरूरी होगा। मार्च के शूरू में भारत समेत कई देशों के हालात एक जैसे थे, लेकिन हमने समय रहते कदम उठाए, जिनका नतीजा है कि भारत बेहतर स्थिति में है। इन राज्यों ने कही लॉकलाउन बढ़ाने की बात जानकारी के मुताबिक, तीन राज्यों ने अपने यहां लॉकडाउन बढ़ाने की कही है। ये राज्य हैं- मणिपुर, मेघालय और गोवा। मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने कहा कि वे अपने राज्य में लॉकडाउन 3 मई के बाद भी जारी रखना चाहते हैं। हालांकि, ग्रीन जोन वाले इलाकों में कुछ छूट दी जाएगी। पीएम मोदी ने कहा कि हमें कोरोना के खिलाफ जंग जारी रखते हुए अर्थव्यवस्था को भी महत्व देना है। उन्होंने तकनीक के अधिक से अधिक उपयोग पर जोर दिया। राज्यों ने लॉकडाउन के कारण अपनी बिगड़ती अर्थव्यवस्था का मुद्दा भी बैठक में रखा। वहीं कुछ राज्यों ने कहा कि उनके यहां कोरोना हॉटस्टॉप अधिक है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम मोदी ने राज्यों से कहा है कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में आज भारत बेहतर स्थिति में है। यदि लॉकडाउन पूरी तरह हटा दिया गया तो हमें पूरा लाभ नहीं मिलेगा। पीएम मोदी की राज्यों के साथ यह चौथी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग है। ऐसी पहली बैठक 20 मार्च को हुई थी। तब राज्यों ने कोरोना वायरस रोकने के लिए अपने सुझाव दिए थे। साथ ही स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने पर भी जोर दिया गया है। दूसरी मीटिंग 2 अप्रैल को हुई थी, जिसमें 8 राज्यों में लॉकडाउन खत्म होने के बाद की रणनीति मंथन किया था। तीसरी बैठक 11 अप्रैल को हुई थी, जिसमें 13 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने हिस्सा लिया था।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]