Follow Us

  • Home
  • /
  • बड़ी खबर
  • /
  • विशाखापत्तनम में हालात अब काबू, 8 की मौत, 250 का इलाज जारी

विशाखापत्तनम में हालात अब काबू, 8 की मौत, 250 का इलाज जारी

देश के सबसे आधुनिक और व्यवस्थित शहरों में शामिल आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में केमिकल गैस के बाद अब हालात काबू में हैं। अब तक 8 लोगों की मौत हुई है, जबकि 250 लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गुरुवार सुबह यहां के आरआर वेंकटपुरम गांव में एलजी पॉलिमर इंडस्ट्री से गैस का रिसाव हुआ था, जिसका असर तीन किमी तक के एरिया में देखा गया था। 5000 से अधिक लोग इसकी चपेट में आए। लोगों को आंखों में जलन और घबराहट महसूस हुई। तीन किमी एरिया को खाली करवाया गया। गैस रिसाव के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने तीन लोगों के मरने की पुष्टि की है। कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी सुबह 11 बजे राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) की आपात बैठक बुलाई और आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी से फोन पर बात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। पीएम मोदी के साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी हालात पर नजर रखे हुए हैं। एनडीआरएफ की टीम मौके पर राहत और बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीमें तैनात कर दी गई। लोगों को घरों से निकाला गया। कई लोग फुटपाथ और सड़कों पर बेहोश हालत में पड़े मिले। (देखिए वीडियो) जानकारी के मुताबिक, गैस का रिसाव सुबह 4 बजे हुआ, तब लोग नींद में थे। स्टायरिन गैस के लीक होने से यह हादसा हुआ है।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]