Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • जिला कटनी से अभिलाषा तिवारी कि रिपोर्ट@गांव गांव खुली शराब पैकारियां, संबंधित जिम्मेदार ठंडे बस्ते में।

जिला कटनी से अभिलाषा तिवारी कि रिपोर्ट@गांव गांव खुली शराब पैकारियां, संबंधित जिम्मेदार ठंडे बस्ते में।

जिला कटनी - इन दिनों अवैध पैकारियो  की क्षेत्र में भरमार लगी हुई हैं। कच्ची दारू की दुकान तो मानो चाहे जहां खुल जाती हैं। पहाड़ियों में महिलाएं शराब बनाकर उतारती हैं, तो जहां शराब बनती हैं वही लोगों का जमावड़ा लग जाता हैं। वही अनेकों गांवों में जैसे उमरियापान, पचपेढी, घुघरा, घुघरी, बरौदा, बिछिया, मंगेला,टोला, बरही, महनेर, पिपरिया शुक्ल, पोड़ी खुर्द में रोड़ पर ही, पोड़ी कला में महिलाओ के द्वारा भी पूर्व में शिकायत की गई थी। इसी प्रकार सिमरिया,ढीमरखेड़ा, पिड़रई, मुरवारी, अंतर्वेद (गनियारी), दशरमन, पाली, मझगवां, कचनारी, नेगई, सिलौडी, अन्य ग्रामो में जमकर अवैध पैकारियो का धंधा फल फूल रहा हैं। पिड़रई मे तो स्कूल के पास जमकर दारू बेची जा रही हैं। दारू और गांजा जमकर पिड़रई में फल- फूल रहा हैं। गुप्त सूत्रों से जानकारी लगी हैं कि जिम्मेदारो की भी मिली भगत हैं। 
*आबकारी विभाग पचास मीटर के दायरे के नियम पर बैठा,समाज पर पड़ रहा बुरा प्रभाव*
 स्कूल, कालेज, मंदिर और शैक्षणिक संस्थानों के 50 मीटर के दायरे में शराब दुकान नहीं खुलेगी। हकीकत में यह आबकारी विभाग का नियम नहीं धोखा है। एक-एक मीटर की दूरी भले ही आबकारी के अफसर नापकर बैठे हों, लेकिन स्कूल, कालेज, मंदिरों के आसपास खूब शराब दुकानें हैं। बीच बाजारों तक में जगह-जगह दुकानें खोल दी गई हैं। नई शराब नीति में कंपोजिट दुकानों के कारण स्थिति और खराब हुई है। बाजार, स्कूल, कालेज के आसपास शराब की  दुकानों की भरमार लगी हुई हैं, स्कूलों के आसपास शराब की दुकानें जम गई हैं।
गौरतलब है कि प्रदेश सरकार द्वारा नए वर्ष 2022-23 के लिए नई शराब दुकानों के आवंटन के लिए भरमार लगी हुई हैं।यहां रहवासी क्षेत्र के साथ स्कूलों को भी नजरअंदाज कर दिया गया है।फिलहाल वर्तमान में ग्राम बरही में अवैध पैकारी रोड के साइड शोल्डर से ही संचालित की जा रही है।स्कूल के लिए गुजरने वाले छात्र-छात्राएं भय के साये में नजर आ रहे हैं। ग्राम बरही में जो लोग दुकानें लगा रहे हैं और कालोनी में रहवासी भी इसे लेकर चिंता में है। गुप्त सूत्रों से जानकारी लगी हैं कि ठेकेदारो द्वारा सफेद कट्टियों में रखकर शराब गांव-गांव पहुंचाने का सिलसिला आम हो गया । विभाग के जिम्मेदार कुंभकरणीय निद्रा में सो रहे हैं। मध्यप्रदेश आबकारी विधि नियम यह कहता है कि दुकान की स्थिति ऐसी होगी कि उस में प्रवेश करने वाला व्यक्ति देखे जाने से बच ना सके परंतु वह ऐसी स्पष्ट भी नहीं होगी कि गुजरने वाले व्यक्ति उस ओर देखने को बाध्य हो जाए। इसके ठीक विपरीत उक्त अधिनियम का यह नियम हवा में उड़ता नजर आ रहा है जिसमे उसके ठीक विपरीत मुख्य मार्ग के 1 फीट पर यह दुकान लगा रखी है जिसका दृश्य देखने को हर राहगीर मजबूर है।
गांवों में शराब विक्रय के लिए नियमों को ताक में रख दिया गया है। लेकिन इस ओर ध्यान देने वाला कोई नहीं है।आबकारी अधिकारी भी इस ओर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। सड़क किनारे पर ही शराब बेची जाने से यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।कई लोग महिलाओं को लेकर अन्यत्र मार्ग से गुजरते हैं। लोगों ने कई बार मांग की लेकिन अपनी मनमर्जी व जिम्मेदारो की मिलीभगत अवैध पैकारियां फल- फूल रही हैं। नियमोें को धत्ता बताते हुए बरही एवं पिड़रई में स्कूल एवं सड़क किनारे पर ही खुलेआम शराब का विक्रय हो रहा है, लेकिन जिम्मेदारो द्वारा अनदेखी की जा रही हैं।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]