Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • सिन्धु सेना ने भारत रत्न को दी भावभीनी श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि

सिन्धु सेना ने भारत रत्न को दी भावभीनी श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि

रिपोर्ट- लोकेन्द्र फतनानी नीमच। सिंधु सेना के तत्वावधान में सकल समाज जनों एवं संगठनों द्वारा आज दिनांक 19 अगस्त 2018, रविवार शाम 7:00 बजे स्थानीय सिंधी कॉलोनी स्थित शहीद श्री हेमू कॉलानी चौराहे पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, प्रखर कविराज, कुशल राजनीतिज्ञ, भारत रत्न माननीय स्वर्गीय पंडित श्री अटल बिहारी वाजपेई जी को पुष्पांजलि उपरांत मोमबत्ती प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि अर्पित की। नगर के प्रबुद्ध जनों ने अपने- अपने विचार एवं श्री अटलजी के साथ बिताये गए पलों व अनुभवों को सांझा किये।इस अवसर पर गोपाल भाई सिंधी, सत्यनारायण "सत्तू"गोयल, झुमनदास सचदेवा, संजय सचदेवा, अशोक मालानी, प्रकाश मोटवानी, गजेन्द्र(गज्जू) चावलां, शीतल मन्थरानी, भगवान भाग्यवानी, चन्द्रप्रकाश "मोमु" लालवानी, राजू रामनानी, विजय मोटवानी, मोहनलाल शर्मा, कालू उदासी, सोनी, श्रीमती अरुणा तलरेजा, श्रीमती गौदावरी लालवानी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में मौन श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का सफल संचालन सिंधु सेना के जिलाध्यक्ष गजेन्द्र "गज्जू" चावलां ने किया।उक्त जानकारी सिंधु सेना के जिला प्रवक्ता लोकेन्द्र फतनानी ने दी।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]