Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • जिला कटनी ढीमरखेड़ा से अभिलाषा तिवारी कि रिपोर्ट@ बूंद-बूंद पानी को तरसते सिलौड़ी के ग्रामवासी, हैंडपंप भी बंद, वाटर सप्लाई भी ढप्प।

जिला कटनी ढीमरखेड़ा से अभिलाषा तिवारी कि रिपोर्ट@ बूंद-बूंद पानी को तरसते सिलौड़ी के ग्रामवासी, हैंडपंप भी बंद, वाटर सप्लाई भी ढप्प।

 

 जिला कटनी - जनपद ढीमरखेड़ा  की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत में से एक पंचायत सिलौड़ी में इन दिनों लोगों को पीने के पानी के लिए यहां वहां भटकना पड़ रहा है। सभी वार्ड की नालियों में गंदी से अटी पड़ी है।हैरत की बात है कि, सिलौड़ी निवासियों को समस्याओं का निराकरण कराने के लिए सीएम हेल्पलाइन 181 का सहारा लेना पड़ रहा है। लेकिन सीएम हेल्पलाइन ये कहकर कटवा दी जाती है की तुम अभी शिकायत कटवाओ तुम्हारा निराकरण जल्द करवा देंगे लेकिन जनता के साथ छलावा कर उनका निराकरण नहीं किया जाता।

 *पेयजल की समस्या से परेशान रहवासी*

 पंचायत की जल आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।यहां लोगों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।ग्राम पंचायत सिलौड़ी के नल कर्मी द्वारा बताया गया की  मशीन जल गई है,मशीन जलने का आए दिन की समस्या है तो सिलौड़ी वासियों को कैसे पानी की सप्लाई की जाए।मशीन जलना ग्राम पंचायत के लोगो का कमाई एक जरिया है,
गर्मी की दस्तक के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल समस्या विकराल होती जा रही है। नलजल योजना के कनेक्शन और हैंडपंप शो पीस बनकर रह गए हैं। ऐसे में सरकार और विभाग का दावा छलावा साबित होता नजर आ रहा है। ग्राम पंचायत सिलौड़ी में अभी से पेयजल संकट गहराने लगा है। गांव में लगा नल कनेक्शन और हैंडपंप जवाब दे रहे हैं।
लेकिन विभाग को ग्रामीणों की समस्या से कोई सरोकार नहीं है। ब्लॉक मुख्यालय नजदीक होने के नाते पूरी तरह विकास से उपेक्षित है। जहां पर सिर्फ कुछ हैंडपंप है जिसमें से काफी हैंडपंप बंद  पड़े है।

 *इनका कहना है* 

श्याम दत्त राय पंच
मैं ग्राम पंचायत सिलौड़ी वार्ड नंबर 9 का पंच हूं मेरे द्वारा कई बार ग्राम पंचायत में सूचना दी गई मेरे वार्ड की सभी नालियां गंदगी से भरी पड़ी हुई है एवं वहां पानी की समस्या भी है लेकिन ग्राम पंचायत ध्यान नहीं दे रहे
 *राजेश राय* 
मैं भी ग्राम पंचायत सिलौड़ी का पंच हूं मेरे यहां भी पेयजल व्यवस्था ठप पड़ी हुई है एवं सफाई नहीं हो रही है जिससे मेरे वार्ड वासी मेरे को दोषी साबित कर रहे हैं और मेरे द्वारा कई बार ग्राम पंचायत में इस विषय की जानकारी दी गई लेकिन ग्राम पंचायत द्वारा हम पंचों की नहीं सुन रहे
 *नितिन राय* 
मैं वार्ड नंबर 2 का पंच हूं मेरे वार्ड में गंदगी का भंडार है एवं नल जल व्यवस्था चौपट है सरपंच महोदय को कई बार इस समस्या की सूचना दी गई लेकिन वे अनसुनी कर मेरे वार्ड पर ध्यान नहीं दे रहे ना ही मेरे वार्ड में सफाई कर्मी आते हैं मेरे वार्ड के लोग हेड पंप से पानी भरने के लिए मजबूर हो गए।
 *दीपेंद्र जैन* 
मैं सिलौड़ी ग्रामपंचायत के बाजार मोहल्ला का ग्राम वासी हूं बाजार मोहल्ले में पानी की बहुत ज्यादा समस्या है हम बूंद बूंद के लिए तरस रहे हैं लेकिन ग्राम पंचायत ध्यान नहीं दे रहे।
 *गणेश राय* 
ग्राम पंचायत का आए दिन का नाटक है मशीन जलने का जिससे हमें पानी की समस्या बहुत ज्यादा हो रही है,

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]