Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • जिला कटनी ढीमरखेड़ा से अभिलाषा तिवारी कि रिपोर्ट@बेदखली आदेश जारी होने के बावजूद भी नहीं हटाया गया अवैध कब्जा।

जिला कटनी ढीमरखेड़ा से अभिलाषा तिवारी कि रिपोर्ट@बेदखली आदेश जारी होने के बावजूद भी नहीं हटाया गया अवैध कब्जा।

 

जिला कटनी - तहसील ढीमरखेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बांध पट्टा हल्का नंबर 32 राजस्व निरीक्षण मंडल ढीमरखेड़ा जिला कटनी मध्य प्रदेश स्थित खसरा क्रमांक 226, 82 रकवा क्रमांक 1.36 हेक्टेयर 0.25 हे0 भूमि मध्य प्रदेश शासन ग्राम बांध में 8 व्यक्तियों के खिलाफ तहसीलदार के द्वारा बेदखली आदेश जारी किया गया था जिसमें से तीन व्यक्ति सुंदर पटेल कमलेश पटेल लाल सिंह ठाकुर के खिलाफ एक तरफा कार्रवाई कर तहसीलदार ढीमरखेड़ा के द्वारा मकान एवं दुकान का कब्जा हटा गिरा दिया गया है बाकी 8 व्यक्तियों में से 3 व्यक्तियों को बेदखल कर दिया गया है। पांच व्यक्ति हीरा पटेल मोती पटेल जवाहरलाल पटेल राम भक्त गुप्ता संदीप पटेल इन 5 लोगों का शासकीय भूमि गौठान पर से कब्जा नहीं हटाया गया जो कि नियम के विरुद्ध है। जबकि इन 5 लोगों के खिलाफ तहसीलदार के द्वारा तीन बार बेदखली आदेश जारी किया गया है। बेदखली आदेश जारी होने के बावजूद भी इन पांच व्यक्तियों की दुकान एवं मकान सुरक्षित है। ग्राम के निवासी सुंदरलाल, कमलेश कुमार ने आरोप लगाते हुए बताया कि हम लोगों के मकान दुकान से कब्जा हटा दिया गया है किंतु इन दबंग कब्जा धारियों का शासकीय गौठान भूमि से बेजा कब्जा नहीं हटाया गया। अनुविभागीय राजस्व अधिकारी को एक लिखित शिकायत देकर ग्राम पंचायत बांध के शासकीय गौठान भूमि से बेजा कब्जा हटाने की मांग की गई है।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]