Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • 10 सितम्बर को रतनगढ़ से प्रारम्भ होगी श्री चारभुजा नाथ तक पैदल यात्र। 250 किलोमीटर से भी अधिक का सफर तय करेंगे श्रद्धालु भक्तगण

10 सितम्बर को रतनगढ़ से प्रारम्भ होगी श्री चारभुजा नाथ तक पैदल यात्र। 250 किलोमीटर से भी अधिक का सफर तय करेंगे श्रद्धालु भक्तगण

निर्मल मूंदड़ा @ हम अकेले ही चले थे मंजिले राह को, लोग जुड़ते गए कारवां बन गया" ऐसा ही कुछ सुखद संयोग हुआ है श्री चारभुजा मित्र मंडल जिला नीमच के साथ इसे आप प्रभु श्री चारभुजानाथ की अगाध श्रद्धाभक्ति का जुनून माने या कोई ईश्वरीय चमत्कार कि आज से 27 वर्षों पूर्व रतनगढ के मात्र 7 व्यक्तियों के द्वारा रौंपा गया पैदल यात्रा रुपी यह नन्हा सा पौधा आज एक विशाल वट वृक्ष के रूप में विकसित होकर सम्पूर्ण नीमच,मंदसौर जिले ही नहीं अपितु समीपस्थ राजस्थान के कई क्षेत्रों में भी मजबूती से अपनी जड़े फैला चुका है राजेंद्र मंडोवरा के नेतृत्व में आज से 27 वर्षों पूर्व रतनगढ़ के मात्र 7 व्यक्तियों से शुरू हुई चारभुजा मित्र मंडल जिला नीमच के बैनर तले यह पैदल यात्रा एक विशाल रूप लेते हुए इस वर्ष 28 वें वर्ष में भव्यता के साथ प्रवेश कर रही है प्रतिवर्षानुसार निकलने वाली इस यात्रा मे इस वर्ष पूरे जिले में अब तक 300 से भी अधिक श्रद्धालु भक्तों ने विभिन्न स्थानों पर निर्धारित पंजीयन केंद्रों पर अपना पंजीयन करवा लिया है *इन स्थानों के पद यात्री होंगे सम्मिलित* -पैदल यात्रा में प्रमुख रुप से रतनगढ़, सिंगोली, उमर, बौरदिया, मुवादा, गरवाडा, आलोरी, डीकेन, झांतला, रामनगर, दडौली, कुण्डला, मोरवन, सरवानिया महाराज , आमली भाट, मुकुंदपुरा, उपरेडा, बावल, जाट, कनैरा, जावद, पालराखेडा, कैलुखेडा, तारापुर, खोर, नयागाँव, भरभडिया, कानाखेडा, हिंगोरिया, धनेरिया कला, छोटी सादड़ी, अचारी,खेडाकेसुन्दा ,निंबाहेड़ा, डीगाँवमाली ,साबाखेडा, मंदसौर, भानपुरा, रामपूरा, नीमच आदि क्षेत्रो के भक्तगण बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं *नियमों का पालन अनिवार्य,नहीं रहता कोइ भेदभाव*- इस यात्रा की सबसे विशेष बात यह है कि सभी यात्रियों को नियमों का पालन सख्ती से करना अनिवार्य है यात्रा के दौरान नशीले पदार्थ व्यसन शराब, तम्बाकू, धूम्रपान इत्यादी पूर्ण रूप से निषेध है, साथ ही यात्रा में गरीब अमीर, ऊंच नीच जाति का कोई भेदभाव नहीं रहता 15 वर्ष के बच्चों से लेकर 75 वर्ष के बुजुर्गों तक सभी को समान रुप से नियमों का पालन करना अनिवार्य है इन सभी श्रद्धालु भक्तजनों के मन में भगवान की भक्ति एवं दर्शनों का ऐसा जुनून एवं नशा चढ़ता है कि 250 किलोमीटर से भी अधिक का सफर भारी बारिश एवं नदी-नालों उबड़-खाबड़ पथरीले रास्ते पर चलते हुए भजन कीर्तन एवं सत्संग करते हुए निर्विघ्नं रूप से सकुशल कब श्री चारभुजानाथ गढबौर धाम के दरबार में पहुंच कर सम्पन्न हो जाती हैं पता ही नही चलता *10 सितम्बर सितम्बर को रतनगढ़ से होगी पदयात्रा की भव्य शुरुआत*- पदयात्रा व्यवस्थापक राजेन्द्र मंडोवरा ने बताया कि श्री चारभुजानाथ गढबौर धाम जिला राजसमंद राज.तक तक पहुंचने वाली यात्रा दिनांक 10 सितम्बर सोमवार को दोपहर 12:15 बजे रतनगढ मे भगवान श्री गोवर्धन नाथ मंदिर पर पूजा-अर्चना एवं दर्शनों के पश्चात समस्त पैदल यात्रियों को अबीर गुलाल एवं ढोल धमाकों के साथ विदाई दी जाएगी जो डिकैन मे पहुचकर रात्रि विश्राम करेगे दि.11सितम्बर मंगलवार को डिकैन, रामनगर एवं जाट से जावद पहुचेगे वहा से विशाल पद यात्रियो का जत्था सम्मिलित रुप से कनैरा राज. पहुंचकर रात्रि विश्राम करेगा, इसके पश्चात दि.12 सितम्बर बुधवार को नीमच, जावद, कनैरा, सरवानिया महाराज से प्रस्थान कर नयागांव में सभी श्री चारभुजा नाथ के एक बैनर झंडे के नीचे पहुंचेगे वहा पर स्वल्पाहार कर प्रस्थान कर निंबाहेड़ा में रात्रि विश्राम होगा, दि.13 सितम्बर गुरुवार को निंबाहेड़ा से चलकर आंवरीमाता में रात्रि विश्राम, दि.14 सितम्बर शुक्रवार आवरीमाता से प्रस्थान कर श्री सांवरिया जी बस स्टैंड होते हुए भादसौडा में रात्रि विश्राम, दि.15 सितम्बर शनिवार को भादसोडा से चलकर अकोला होते हुए फतेहनगर मे रात्रि विश्राम, दि.16 सितम्बर रविवार को फतेहनगर से प्रस्थान कर श्री नाथद्वारा में पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे, दि.17 सितम्बर सोमवार श्री नाथ द्वारा से नीलकंठ महादेव होते हुए श्री रामेश्वरम् महादेव राजसमंद पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे दि.18 सितम्बर मंगलवार को श्री रामेश्वरम् महादेव से चलकर श्री दुर्गाकुंड ,राजसमंद होते हुए श्री चारभुजानाथ गढबौर धाम के दरबार में पहुंच कर रात्रि विश्राम करेंगे दि.19 सितम्बर बुधवार को श्री चारभुजानाथ से चलकर श्री रुप नारायण जी, श्री रौकडिया हनुमान जी के दर्शनो के पश्चात दि.20 सितम्‍बर गुरुवार श्री चारभुजानाथ में एकादशी महोत्सव में भाग लेंगे दि.21 सितम्‍बर शुक्रवार को प्रात:9:30 बजे श्री चारभुजानाथ को महाप्रसादी का भोग लगाकर दोपहर 12:30 बजे पुनः घर वापसी होगी इस पैदल यात्रा को लेकर नीमच जिले ही नहीं आसपास के क्षेत्रों में भी एक अलग ही उत्साह एवं उमंग का वातावरण बना हुआ है श्री चारभुजा पैदल यात्रा संघ जिला नीमच के शांतिलाल मंडोवरा, शरद सोडानी, शत्रुघ्न भाटी, गौतम ईनाणी, (अनिल) टैणु छिपा, अनिल ईनाणी काका, राजेश लुहार, गोपाल कुमावत, हरिश माली रतनगढ, गोपाल गुर्जर भगवानपुरा, राधेश्याम सोनी जाट, मुकेश माहेश्वरी सिंगोली, संदीप सोनी, मनीष गोयल, जयन्त राठौर डीकेन,सुचित सोनी , संदीप कालिया, वैभव औझा, पंकज प्रजापत, रामानुज सोमानी जावद, हेमंत अजमेरा, मुरली मंडोवरा, जगदीश सोमानी नीमच, निलेश मंत्री भानपुरा आदि भक्तगणों ने अधिकाधिक संख्या में यात्रा में सम्मिलित होने का निवेदन किया है

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]