Follow Us

  • Home
  • /
  • राजनीती
  • /
  • सिंधिया का कमल नाथ-दिग्विजय पर तंज, बोले- कांग्रेस में दो नंबर करने वाले बड़े भाई-छोटे भाई हैं

सिंधिया का कमल नाथ-दिग्विजय पर तंज, बोले- कांग्रेस में दो नंबर करने वाले बड़े भाई-छोटे भाई हैं

देवास पहुंचे सिंधिया का अंदाज इस बार बदला हुआ नजर आया और बिना किसी का नाम लिए उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा। चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस में दो नंबर करने वाले दो लोग हैं। बड़े भाई-छोटे भाई हैं।

सिंधिया का कमल नाथ-दिग्विजय पर तंज -  केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने देवास और हाटपीपल्या में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा किसानों, शोषितों, गरीबों, वंचितों, महिलाओं एवं नौजवानों की आंखों में चमक लाने एवं विकास का मार्ग प्रशस्त करती है। आपके पास एक तरफ शून्य की कांग्रेस सरकार तो दूसरी तरफ पुण्य की भाजपा सरकार है। कांग्रेस झूठ और लूट की सरकार है। कांग्रेसी कहते हैं कि हमारे पास मोहब्बत की दुकान है, लेकिन इनकी मोहब्बत की दुकान में नफरत का सामान है।

कमल नाथ और दिग्विजय सिंह पर कटाक्ष - सिंधिया बुधवार शाम करीब पौने छह बजे देवास पहुंचे। यहां क्लब ग्राउंड राधागंज में सभा हुई। सिंधिया का अंदाज इस बार बदला हुआ नजर आया और बिना किसी का नाम लिए उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा। कमल नाथ और दिग्विजय सिंह को इशारों ही इशारों में बहुत कुछ कह गए। चुटकियां ली और हंसी-मजाक भी किया। गंभीर होते हुए कांग्रेस को आड़े हाथ भी लिया। सिंधिया ने कहा कि यह भाजपा-कांग्रेस का चुनाव नहीं है। यह चुनाव आपके माता-पिता का भविष्य तय करेगा। हर व्यक्ति के भाई-बहन का भविष्य तय करेगा। आने वाली पीढ़ी का भविष्य तय करेगा।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]