Follow Us

  • Home
  • /
  • आध्यात्मिक
  • /
  • बच्चों के लिए कब्रिस्तान बनता जा रहा है गाजा’, UN प्रमुख गुटेरेस बोले, हमारे 89 कर्मचारी भी मारे गए

बच्चों के लिए कब्रिस्तान बनता जा रहा है गाजा’, UN प्रमुख गुटेरेस बोले, हमारे 89 कर्मचारी भी मारे गए

 इजराइल और हमास के बीच युद्ध को एक माह हो चुका है और इस दौरान गाजा में अभी तक 10328 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। विकराल स्थिति के बीच संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि गाजा "बच्चों के लिए कब्रिस्तान बनता जा रहा है"। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, गुटेरेस ने न्यूयॉर्क में संवाददाताओं से कहा, " गाजा में मानवता का संकट है। हर गुजरते घंटे के साथ युद्ध विराम की आवश्यकता अधिक जरूरी होती जा रही है। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा कि एक माह से जारी इजरायल-हमास युद्ध में फिलिस्तीन शरणार्थियों के लिए काम कर रहे संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी (UNRWA) के 89 कर्मचारी भी मारे गए हैं। गुटरेस ने कहा कि 89 कर्मचारियों की मौत से हम बेहद सदमे में हैं। हमारे सहयोगियों को बहुत याद किया जाएगा और उन्हें भुलाया नहीं जाएगा।

 

इजरायल बोला, खत्म होगा हमास का अस्तित्व

इस बीच इजरायल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने धमकी दी है कि मौजूदा युद्ध समाप्त होने के बाद इजरायल गाजापट्टी में किसी भी स्थिति का जवाब देने के लिए कार्रवाई की पूर्ण स्वतंत्रता" बरकरार रखेगा। सीएनएन के हवाले से गैलेंट ने कहा कि इस युद्ध अभियान के अंत में गाजा में हमास का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। भविष्य में गाजा से इजरायल के लिए कोई सुरक्षा खतरा नहीं होगा।

गाजा में अभी तक 10328 लोगों की मौत

गाजा पट्टी के सबसे बड़े शहर गाजा सिटी में इजरायल की सेना घुस चुकी है और हमास के ठिकानों के खिलाफ तेज कार्रवाई कर रही है। गाजा की सीमा पर भी इजरायल के टैंक तैनात हैं और वे गोलाबारी कर रहे हैं। इजरायली सेना की दक्षिणी कमान के प्रमुख मेजर जनरल यारोन ने कहा कि हम गाजा सिटी के बीच में जाकर हमास के ठिकानों को नष्ट कर रहे हैं। इस बीच गाजा का शिफा अस्पताल मरीजों से भरा हुआ है। थके-भूखे लोगों पानी के लिए भी तरस रहे हैं। हालात इस कदर बदतर हो गए हैं कि बिना एनेस्थीसिया के बच्चों की ब्रेन सर्जरी की जा रही है। अस्पतालों में चीखें गूंज रही है। घावों को धोने के लिए साफ पानी भी उपलब्ध नहीं है।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]