Follow Us

  • Home
  • /
  • राजनीती
  • /
  • नीमच में राहुल : तोमर के बेटे पर कार्रवाई क्यों नहीं , हरदा में : आपका पैसा चुरा रहा; मोदी ने ED, CBI क्यों नहीं लगाई

नीमच में राहुल : तोमर के बेटे पर कार्रवाई क्यों नहीं , हरदा में : आपका पैसा चुरा रहा; मोदी ने ED, CBI क्यों नहीं लगाई

राहुल गांधी बोले-कहा-

  • BJP ने विधायकों को पैसा देकर आपसे आपकी सरकार चुराई: हमने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया, तभी BJP और बड़े-बड़े उद्योगपतियों ने आपकी सरकार आपसे चोरी कर ली। विधायकों को पैसा देकर भ्रष्ट सरकार वापस ले आए। मध्यप्रदेश में चोरी की सरकार है।
  • 50% कमीशन सरकार ने घोटालों पर इंक्वायरी नहीं की: MP में 50% कमीशन सरकार चल रही है। महाकाल कॉरिडोर में चोरी की। व्यापमं, पटवारी, MBBS सीट बिकने में कोई इंक्वायरी नहीं की। मध्यप्रदेश में भाजपा नेता आदिवासी पर पेशाब करता है।
  • PM और CM ने अडाणी के लिए छोटे दुकादारों को खत्म किया: BJP की सरकारें अडाणी जैसे उद्योगपतियों के लिए चलाई जाती हैं। इसलिए PM मोदी और शिवराज सिंह चौहान ने रोजगार देने वाले छोटे दुकानदारों और व्यापारियों को खत्म कर दिया है।

 

राहुल गांधी ने नीमच के जावद में चुनावी सभा को संबोधित किया। मध्यप्रदेश में एक महीने में यह उनका चौथा दौरा है।

नीमच में राहुल के भाषण 

M मोदी के मुंह से जातीय जनगणना की बात नहीं निकलती: नरेंद्र मोदी जहां भी जाते थे, वहां कहते थे कि मैं OBC हूं। जब से मैंने जातीय जनगणना की बात कही है, तब से कहने लगे हैं कि हिंदुस्तान में कोई जात नहीं है, सिर्फ गरीब हैं। मतलब देश में सिर्फ एक ही OBC है- नरेंद्र मोदी।

PM मोदी की खोली हुईं फैक्ट्रियां किसी ने देखीं?: PM मोदी ने यहां (नीमच) आकर कहा है कि हमने मध्यप्रदेश में 500 फैक्ट्रियां खोली हैं, ये फैक्ट्रियां किसी को नजर आईं? पहले कहा था कि 15 लाख रु. बैंक अकाउंट में डाल देंगे, काले धन को मिटा देंगे। शर्म ही नहीं है।

तोमर और एक मंत्री में जनता का पैसा चोरी करने की रेस: बीजेपी के एक मंत्री कम नहीं। तोमर और उनमें रेस चल रही है कि कौन मध्यप्रदेश की जनता से ज्यादा पैसा चोरी करेगा। अडाणी देश के सारे एयरपोर्ट, पोर्ट, इंफ्रॉस्ट्रक्चर ले गए। अडाणी के लिए PM मोदी किसान बिल लाए थे।

 

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]