Follow Us

  • Home
  • /
  • राजनीती
  • /
  •   MP Cm Update MP को आज मिलेगा मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल की बैठक 4 बजे

  MP Cm Update MP को आज मिलेगा मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल की बैठक 4 बजे

कौन बनेगा मध्य प्रदेश का नया मुख्यमंत्री

  • मध्य प्रदेश भाजपा कार्यालय में होगी 163 विधायकों की बैठक।
  • मनोहर लाल खट्टर, डा. के लक्ष्मण और आशा लाकड़ा हैं पर्यवेक्षक।
  • भोपाल में प्रदेश भाजपा कार्यालय में होगी बैठक।

 मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली बड़ी जीत के बाद से एक ही चर्चा थी कि अब प्रदेश में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कौन बैठेगा। भोपाल में आज शाम 4 बजे होने जा रही पर्यवेक्षकों और विधायक दल की बैठक के बाद यह साफ हो जाएगा कि मध्य प्रदेश का नया सीएम कौन होगा। चुनाव परिणाम आने के बाद से ही सीएम पद को लेकर शिवराज सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह तोमर, राकेश सिंह, वीडी शर्मा, ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी के नाम की चर्चा चलती रही और आज इसको लेकर संशय खत्म हो जाएगा

 आज भोपाल आएंगे पर्यवेक्षक

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के चयन के लिए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, ओबीसी मोर्चा प्रमुख डा. के लक्ष्मण व राष्ट्रीय सचिव आशा लाकड़ा पर्यवेक्षक बनाया गया है। आज ये सभी भोपाल पहुंच रहे हैं।

 

 भाजपा ने दी हिदायत, प्रतिक्रिया देने से बचें विधायक

भाजपा ने सभी विधायकों से यह भी कहा कि वे बैठक से पहले सीएम पद को लेकर किसी भी तरह की प्रतिक्रिया देने से बचें। मध्य प्रदेश में यह पहली बार है जब विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद सीएम का नाम तय करने को लेकर इतना समय लगा है।

 

 कौन बनेगा एमपी का नया सीएम आज साफ हो जाएगी तस्वीर

मध्य प्रदेश का नया मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसको लेकर आज विधायक दल की बैठक के बाद तस्वीर साफ हो जाएगी। भोपाल में प्रदेश भाजपा कार्यालय में होने वाली इस बैठक में सभी 163 विधायकों को उपस्थित रहने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही इनके लिए एक गाइडलाइन भी जारी की गई है। दोपहर एक बजे से विधायकों का रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा, इस दौरान सभी 163 विधायकों का एक ग्रुप फोटो भी होगा।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]