Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • सुहागरात को पति को नशीला पदार्थ खिलाकर भागी दो दुल्हनें, ले उड़ीं लाखों के जेवर व नकदी

सुहागरात को पति को नशीला पदार्थ खिलाकर भागी दो दुल्हनें, ले उड़ीं लाखों के जेवर व नकदी

sagar mp सुरखी थाना क्षेत्र के समनापुर में सुहागरात के पहले ही दूल्हे को नशीला पदार्थ खिलाकर दो ओडिशा से लाई गई दो दुल्हनें घर से भाग गई। दोनों युवतियों ने घर से लाखों रुपये के जेवर, नकदी भी अपने ले गई। दूल्हों को होश आने के बाद इसकी जानकारी लगी। दूल्हा पक्ष के लोगों ने थाने में इसकी शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दरअसल समनापुर निवासी 29 वर्षीय कमलेश तिवारी की काफी समय से शादी नहीं हो रही थी। उनके रिश्तेदार जैसीनगर के ढाना गांव में रहते हैं। ढाना निवासी कृष्णकांत तिवारी की चाची ओडिशा की हैं। कृष्णकांत के यहां पहले से ब्याही उनकी चाची के माध्यम से ओडिशा की 26 वर्षीय युवती जैसीनगर आई हुई थी। कृष्णकांत ने कमलेश की शादी उससे कराने की चर्चा की।

जिला न्यायालय में लिखा- पढ़ी के बाद मंदिर में रचाया विवाह

युवती के मामा का लड़का भी जैसीनगर आया हुआ था। दोनों पक्षों में बातचीत होने के बाद 29 दिसंबर को सागर के जिला न्यायालय में नोटरी के माध्यम से दोनों पक्षों के बीच विवाह को लेकर लिखा पढ़ी हो गई। दोनों पक्षों ने 30 दिसंबर को रानगिर मंदिर में जाकर वरमाला और पूजा पाठ के साथ युवक, युवती की शादी करा दी।

 

शादी के दौरान ही कमलेश दुबे के पड़ोस में रहने वाले रामकेश तिवारी ने वहां मौजूद कृष्णकांत से उसके भतीजे वीरेंद्र तिवारी की भी शादी के लिए उनसे किसी लड़की के होने की पूछताछ की। तब कृष्णकांत ने जानकारी देते हुए बताया कि एक तो जैसीनगर में और एक दूसरी लड़की ओडिशा से आई हुई है।जिनकी शादी होनी है, अत: इन्हें देखकर रिश्ता तय किया जा सकता है। इसके बाद कृष्णकांत ने वीरेंद्र को दूसरी लड़की दिखाई, जो उसे पसंद आ गई। इसके बाद उन्होंने उसी प्रक्रिया से 1 जनवरी को नोटरी के बाद मंदिर से शादी हो गई।

घर से नकदी, जेवर सब गायब, पुलिस कर रही जांच

शादी के बाद दोनों युवतियां अपने अपने दूल्हों के साथ सागर के समनापुर आ गई। जहां पूजा पाठ के बाद 2 जनवरी की रात सुहागरात को कमलेश को उसकी दुल्हन ने गुड़ में कुछ खाने को दिया, जिसके बाद वह बेसुध हो गया। सुबह कमलेश को जब होश आया तो उसकी पत्नी घर पर नहीं थी। वह तुरंत पड़ोस में रहने वाले वीरेंद्र के घर गया, जहां वीरेंद्र भी बेहोश पड़ा हुआ था।

वीरेंद्र को तुरंत सुरखी अस्पताल लाया गया। जहां दोपहर बाद उसे होश आया। दोनों की दुल्हन घर पर नहीं थीं। इसके बाद दोनों परिवारों ने सुरखी थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई। कमलेश ने स्वजनों ने बताया कि उसके यहां से 1 लाख 28 हजार नकद, मंगलसूत्र, पायल, बिछिया, एंड्रायड मोबाइल और एक कीपैड मोबाइल गायब है। जबकि वीरेंद्र के यहां से नकदी व जेवर गायब हैं। दोनों दुल्हनें रफुचक्कर हो गई हैं।

मालवांचल

[ View All ]

डोडाचूरा तस्कर को 12 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 02 लाख रूपये अर्थदण्ड।

नीमच केंट को मिली सफलता , बंगला नम्बर 48 में स्थित दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया मश्रुका व चोरी हेतु उपयोगी उपकरण जप्त।

नीमच के जवाद में चिन्हित जघन्य एवं सनसनीखेज प्रकरण के अंतर्गत 06 वर्ष के बालक का अपहरण करने वाले आरोपी को 05 वर्ष का सश्रम कारावास।

मारपीट कर नाक तोड़ने वाले ठेकेदार को 06 माह का सश्रम कारावास।

महिला एवं बाल विकास तथा नीमच की प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया को भेट की आई.ई.सी.कीट भेट

जिला प्रशासन द्वारा शासकीय जमीनों के संरक्षण की नीमच में बड़ी कार्यवाही , लगभग 38 करोड़ के बाजार मूल्‍य की 4.9 हेक्‍टेयर जमीन को करवाया अतिक्रमण मुक्‍त !

कलेक्‍टर श्री चंद्रा की अध्‍यक्षता में जिला रोगी कल्‍याण समिति की बैठक सम्‍पन्‍न

आर्टिफिशियल इन्‍टलीजेंस (ए.आई.) की मदद से छात्र हो रहे है आत्‍मनिर्भर - श्री सखलेचा

विडियो

[ View All ]