Follow Us

  • Home
  • /
  • राजनीती
  • /
  • लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का नया नेतृत्व संभालेगा जीतू पटवारी

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का नया नेतृत्व संभालेगा जीतू पटवारी

मध्य प्रदेश चुनाव समिति का अध्यक्ष भी जीतू पटवारी को बनाया गया है। कमल नाथ के स्थान पर अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी संयोजक होंगे।

। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने मध्य प्रदेश में राजनीति मामलों की समिति और चुनाव समिति का गठन कर कमल नाथ और दिग्विजय सिंह युग को समाप्त कर दिया है। एआइसीसी द्वारा गठित राजनीति मामलों की समिति में प्रभारी जीतेंद्र सिंह अध्यक्ष रहेंगे, वहीं कमल नाथ के स्थान पर अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी संयोजक होंगे।

प्रदेश चुनाव समिति का अध्यक्ष जीतू पटवारी

 

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ, दिग्विजय सिंह, उमंग सिंघार, कांतिलाल भूरिया, सुरेश पचौरी, अरूण यादव, अजय सिंह राहुल, विवेक तन्खा, नकुल नाथ सहित 32 वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को सदस्य बनाया गया है। इसी तरह प्रदेश चुनाव समिति का अध्यक्ष भी जीतू पटवारी को बनाया गया है। उनके साथ कमल नाथ, दिग्विजय सिंह सहित 34 अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता व युवा कांग्रेस, सेवा दल, एनएसयूआइ और महिला कांग्रेस अध्यक्ष को सदस्य बनाया गया है।

 

 

 

नार्थ ईस्ट के 11 राज्यों के लिए समिति का गठन

 

इधर, भारत के नार्थ ईस्ट के 11 राज्यों के लिए कांग्रेस ने लोकसभा समिति का गठन भी किया है उसमें मध्य प्रदेश से जयवर्धन सिंह को सदस्य बनाया गया है। तीन लोगों की इस समिति में अध्यक्ष राणा केपी सिंह होंगे और ये समिति लोकसभा चुनाव के लिए इन 11 राज्यों बिहार झारखंड, बंगाल, अरूणाचल प्रदेश, मिजोरम, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम राज्य में कांग्रेस प्रत्याशियों का चयन करेगी।

मालवांचल

[ View All ]

कटनी से अभिलाषा तिवारी@उमरियापान पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कलेक्टर के आदेश के बाद जिले में पहला मामला, बिना SMS सिस्टम वाली हार्वेस्टर जब्त, रायसेन के चालक-मालिक पर FIR।

एक क्वींटल डोडाचूरा की तस्करी करने वाले 02 आरोपीगण को 6-6 वर्ष का सश्रम कारावास।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 03 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया में विद्यार्थियों के मार्ग में दुर्घटना को निमंत्रण देता सड़क किनारे बना खुला नाला ।

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

विडियो

[ View All ]