Follow Us

  • Home
  • /
  • बड़ी खबर
  • /
  • भारी पड़ा मोदी से पंगा, मालदीव में उठी राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू को हटाने की मांग

भारी पड़ा मोदी से पंगा, मालदीव में उठी राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू को हटाने की मांग

पूर्व रक्षा मंत्री मारिया अहमद ने कहा, वास्तव में भारत हमारे लिए 911 कॉल है। जब भी संकट आएगा, हम सबसे पहले भारत को ही कॉल करेंगे।

 भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मालदीव के नेताओं की टिप्पणी के बाद वहां भारी बवाल मचा है। अब तो वहां राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू को पद से हटाने की मांग भी उठने लगी है।

मालदीव में संसदीय अल्पसंख्यक नेता अली अजीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के बाद राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू को हटाने की मांग की है। अजीम ने कहा है कि मुइज्जू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाना चाहिए।

भारत - मालदीव विवाद, जानिए पूरा मामला

इस विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लक्षद्वीप का दौरा किया। लक्षद्वीप के सुंदर समुद्र तट से पीएम मोदी की तस्वीरें वायरल हुईं,

वहां की मौजूदा सरकार के तीन मंत्रियों ने पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिए। इसके बाद भारत में गुस्सा भड़क गया। मालदीव जाने वाले टूरिस्ट ने अपनी फ्लाइट कैंसिल करना शुरू की, तो मालदीव को होश आया कि कितना बड़ा नुकसान होने जा रहा है। आनन फानन में तीनों मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया गया, लेकिन अब तक बात नहीं बनी है।

 

भारत हमारे लिए 911 कॉल

मालदीव के साथ राजनयिक विवाद के बीच वहां की पूर्व रक्षा मंत्री मारिया अहमद ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी मालदीव सरकार की 'अदूरदर्शिता' को दर्शाती है। वास्तव में भारत हमारे लिए 911 कॉल है। जब भी संकट आएगा, हम सबसे पहले भारत को ही कॉल करेंगे।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]