Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • साइबर क्राइम की कार्यशाला में शामिल होंगे एडीपीओ रितेश कुमार सोमपुरा

साइबर क्राइम की कार्यशाला में शामिल होंगे एडीपीओ रितेश कुमार सोमपुरा

नीमच। जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री आर. आर. चौधरी द्वारा बताया गया कि जिला मुख्यालय पर पदस्थ एडीपीओ रितेश कुमार सोमपुरा आगामी 22 व 23 सितम्बर को आयोजित होने वाली साइबर कार्यशाला में शामिल होंगे। यह कार्यशाला मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा जबलपुर में राज्य न्यायिक अकादमी में आयोजित की जा रही हैं। लोक अभियोजन संचालनालय, म.प्र. की ओर से इस कार्यशाला में शामिल होने के लिए उन्हें नामांकित किया गया हैं। यह कार्यशाला मुख्य रूप से साइबर क्राइम विषय पर आयोजित की जा रही हैं, जिसमें वर्तमान समय में साइबर क्राइम की प्रवृत्ति तथा विधिक परिप्रेक्ष्य में साक्ष्य संग्रहण किये जाने की नई तकनीक एवं साधन के संबंध में महत्वपूर्ण ज्ञानवर्धक जानकारी दी जायेगी। इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में म.प्र. के न्यायिक अधिकारी, अभियोजन अधिकारी, पुलिस अधिकारी एवं अन्य अधिकारी भाग लेंगे। श्री सोमपुरा के इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में नामांकित किये जाने पर जिले के सभी अभियोजन अधिकारियों एवं कर्मचारियों में प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी हैं।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]