Follow Us

  • Home
  • /
  • राजनीती
  • /
  • प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बहिष्कार पर कांग्रेस में बवाल ! कांग्रेस ने INDIA गठबंधन के साथी दलों से भी राय ली और बाकी ने भी अयोध्यानहीं जाने की सलाह दी।

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बहिष्कार पर कांग्रेस में बवाल ! कांग्रेस ने INDIA गठबंधन के साथी दलों से भी राय ली और बाकी ने भी अयोध्यानहीं जाने की सलाह दी।

  1. केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, जो कांग्रेस अयोध्या में भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का बायकाट कर रही है, उसका 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता बायकाट करेगी।

 

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं होने का फैसला लिया है। सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और अधीर रंजन चौधरी को निमंत्रण दिया गया था, लेकिन इन नेताओं ने इसे भाजपा और आरएसएस का कार्यक्रम बताते हुए आने से इनकार कर दिया।

इसके बाद कांग्रेस में बवाल शुरू हो गया है। पार्टी प्रवक्ता आचार्य प्रमोद कृष्णम् और गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया ने खुलकर विरोध किया है। पढ़िए बयानबाजी

भगवान राम सबके हैं। उनको भाजपा का या आरएसएस का मानना गलत है। इस फैसले से मेरा दिल टूटा है। लाखों कांग्रेसियों का दिल टूटा है। यह पार्टी के चंद नेताओं द्वारा लिया गया फैसला है। - आचार्य प्रमोद कृष्णम्

 

कांग्रेस ने क्यों किया राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में जाने से इनकार

 

रामलला का बायकाट करने वाली कांग्रेस का 2024 में जनता करेगी बायकाट

 

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, जो कांग्रेस अयोध्या में भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का बायकाट कर रही है, उसका 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता बायकाट करेगी। कांग्रेस का चाल, चरित्र और चेहरा कभी नहीं बदल सकता। यह वही कांग्रेस है जिसने शपथपत्र देकर श्रीराम को काल्पनिक बताया था। यह वही कांग्रेस है जिसने वादा किया था कि हम उसी जगह पर फिर बाबरी मस्जिद बनवाएंगे। यह वही कांग्रेस है जिसने रामलला का मंदिर न बने इसके लिए वकीलों की फौज खड़ी की थी। यह वही कांग्रेस है जो रामसेतु से लेकर श्रीराम से जुड़ी प्रत्येक बात का विरोध करती आई है।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]