Follow Us

  • Home
  • /
  • अपराध
  • /
  • संपत्ति विवाद में पत्नी का पहले काटा गला, फिर छह टुकड़े कर नाले में फेंका, आरोपी गिरफ्तार

संपत्ति विवाद में पत्नी का पहले काटा गला, फिर छह टुकड़े कर नाले में फेंका, आरोपी गिरफ्तार

कोलकाता से सटे उत्तर 24 परगना में श्रद्धा हत्याकांड जैसी घटना हुई है। 55 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के छह टुकड़े कर जूट के थैले में पैक कर नाले में फेंक दिया। आरोपित की बेटी ने मां के गुमशुदगी का मामला भी दर्ज कराया था।

पुलिस ने बताया कि आरोपित नूरुद्दीन मंडल की बेटी ने मां को न देख पिछले रविवार को थाने में जाकर मां की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। आरोपित को लगा कि वह अब जांच के बाद फंस जाएगा। उसने पुलिस की कार्रवाई से डरकर आत्महत्या का प्रयास किया। सोमवार को पुलिस अस्पताल पहुंची और मंडल से कड़ाई से पूछताछ की। मंडल ने अपने आपको फंसता हुआ देखकर सारा सच कबूल कर लिया।

आरोपित ने पुलिस को बताया कि उसका पत्नी से झगड़ा हो गया था। उसके बाद उसने धारदार हथियार से पत्नी का पहले गला काट दिया। उसके बाद शरीर के छह टुकड़े कर दिए। किसी को पता न चल पाए, इसलिए उन टुकड़ो जूट के थैले में भरकर बड़े नाले में फेंक दिया था।

संपत्ति विवाद में कर दी पत्नी की हत्या

मंगलवार को पुलिस आरोपित के बताए स्थान पर पहुंची। नोइया खाल से पुलिस को महिला के क्षत-विक्षत शरीर के छह टुकड़े बरामद हो गए। पुलिस ने नूरमंडल को हत्या के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया है। परिवार के सदस्यों से पुलिस ने पूछताछ की तो हत्या का कारण संपत्ति विवाद निकलकर आया। पुलिस को जानकारी मिली कि नूरुद्दीन मंडल की पत्नी का सायरा बानों (50) था। उसके नाम पर जमीन थी। नूरुद्दीन वह जमीन अपने नाम कराना चाहता था, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी। इसी बात को लेकर उसकी हत्या कर दी गई।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]