Follow Us

  • Home
  • /
  • बड़ी खबर
  • /
  • अफगानिस्तान में क्रैश हुआ प्लेन भारतीय नहीं:यह मोरक्को का छोटा एयरक्राफ्ट; पाक-अफगान मीडिया ने इसे भारत का विमान बताया था

अफगानिस्तान में क्रैश हुआ प्लेन भारतीय नहीं:यह मोरक्को का छोटा एयरक्राफ्ट; पाक-अफगान मीडिया ने इसे भारत का विमान बताया था

अफगानिस्तान के बदख्शां खां इलाके में रविवार को एक प्लेन क्रैश हो गया। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के मीडिया हाउस ने इसके भारतीय विमान होने की जानकारी दी थी। हालांकि, सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने बताया कि ये प्लेन भारत का नहीं है। यह मोरक्को में रजिस्टर्ड छोटा एयरक्राफ्ट है। जो तकनीकी खराबी की अपने रास्ते से भटक गया और क्रैश हो गया।

इससे पहले पाकिस्तानी मीडिया हाउस समा ने बदख्शां प्रांत के पुलिस कमांड के हवाले से जानकारी दी थी कि प्लेन कल रात रडार से गायब हो गया था। इसके बाद ये जेबाक जिले के पर्वतीय इलाके में क्रैश हो गया।

दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर अफगानी मीडिया के हवाले से कहा गया था कि ये विमान भारत का है, जो मॉस्को जा रहा था। आधे घंटे के भीतर फिर ये जानकारी आई की यह भारत का पैसेंजर प्लेन नहीं है। दरअसल, अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से कोई भी भारतीय विमान उनके एयरस्पेस से होते हुए नहीं उड़ रहा है। इधर टोलो न्यूज ने बदख्शां के सूचना विभाग के प्रवक्ता जबीहुल्लाह अमीरी के हवाले से बताया है कि घटना की जांच के लिए एक टीम को इलाके में भेजा गया है।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]