Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी की रिपोर्ट@थाना ढीमरखेड़ा पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही,36 पेटी देसी एवं अंग्रेजी शराब का जखीरा बरामद।

कटनी से अभिलाषा तिवारी की रिपोर्ट@थाना ढीमरखेड़ा पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही,36 पेटी देसी एवं अंग्रेजी शराब का जखीरा बरामद।

जिला कटनी - श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी अभिजीत कुमार रंजन के द्वारा आगामी त्यौहार होली एवं लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए अवैध शराब का कारोबार करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने निर्देशित किया गया था।अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद अखिलेश गौर के मार्गदर्शन में मुखबिर तंत्र को मजबूत किया गया, दिनांक 4/3/24  को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि ग्राम देहरी थाना ढीमरखेड़ा का नारायण सिंह मार्को उसके लड़के राजेश मार्को और नीरज मार्को अपने घर पर अवैध शराब का जखीरा बिक्री हेतु छुपा कर रखे हुए है,उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों का अवगत कराया गया तथा अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार मुखबिर सूचना पर टीम बनाकर रेड कार्रवाई की गई। पुलिस को देखकर नारायण सिंह मार्को मौके से फरार हो गया। राजेश मार्को और नीरज मार्को को घेराबंदी कर हिरासत में लेकर नारायण सिंह मार्को के घर की तलाशी ली गई, जो आरोपी के घर में जानवर की सार की छप्पर पर कागज की कार्टूनों में भरी अवैध शराब चारा /पैरा से ढकी हुई मिली जिसे मौके पर मौजूद साक्षियों के समक्ष छत से नीचे उतरवाया गया तो अंग्रेजी शराब गोवा कंपनी की 10 पेटी,12 पेटी देसी मसाला,14 पेटी प्लेन कुल 36 पेटी शराब, कीमती 1लाख 90 हजार, कुल मात्रा 324 लीटर की जप्त की गई।आरोपी राजेश मार्को पिता नारायण मार्को उम्र 22 वर्ष एवं नीरज मार्को पिता नारायण मार्को उम्र 20 वर्ष नि. ग्राम देहरी थाना ढीमरखेड़ा को गिरफ्तार किया गया। आरोपीयान राजेश कुमार मार्को,नीरज कुमार मार्को तथा नारायण मार्को के विरुद्ध अपराध धारा  34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया
 *पुलिस कार्रवाई में विशेष भूमिका -* निरीक्षक मोहम्मद शाहिद, सहायक उप निरीक्षक महेश झरिया, सहायक उप निरीक्षक जयचंद उईके, प्रधान आरक्षक संदेश परतेती, आरक्षक अजीत सिंह, आरक्षक पंकज सिंह, महिला आरक्षक दुर्गा शुक्ला का विशेष योगदान रहा

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]