Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • सीआरपीएफ जवानों के परिवार की महिलाओ ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां परिसर में निवासरत महिलाओं एवं बालिकाओं ने बढ़चढ़ कर लिया भाग

सीआरपीएफ जवानों के परिवार की महिलाओ ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां परिसर में निवासरत महिलाओं एवं बालिकाओं ने बढ़चढ़ कर लिया भाग

नीमच। सीआरपीएफ के सीटीसी नीमच के आईजी संदीप दत्ता श्रीमती रजनी दत्‍ता के निर्देशन में नीमच सीआरपीएफ परिसर में ’’अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’’ बुधवार को बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया। महिला दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें  सीआरपीएफ परिसर में निवासरत महिलाओं एवं बालिकाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
उक्त आयोजन मुख्यतः मेडम श्रीमती रजनी दत्‍ता के साथ श्रीमती रेबेका एम. सिमटे, क्षेत्रीय कावा अध्यक्षा सहित कैम्पस के गणमान्य वरिष्‍ठ अधिकारीगण की पत्नियां, परिजन, जवान, महिलाएं तथा बच्चों की मौजूदगी में बड़े उत्साह, उमंग एवं जोश के साथ कार्यक्रम मनाया गया।  

आयोजन के बारे में जानकारी देते हुवे मेडम श्रीमती रजनी दत्‍ता  ने बताया की महिलाएं समाज का एक अभिन्न अंग है। जिनकी भूमिका परिवार समाज और राष्ट्र तीनों के निर्माण व विकास में अतुलनीय है। महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। महिलाओं के योगदान के लिए उनके सम्मान के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। आज महिलाएं चांद पर जा रही है। प्लेन उड़ा रही है। खेल जगत में हमारे देश का नाम रोशन कर रही है। फैशन क्षेत्र हो व उद्योग क्षेत्र में भी अपनी भागीदारी निभा रही हैं। महिलाएं राजनीति क्षेत्र में सांसद, विधायक, मेयर आदि पदों पर अपनी शक्ति करण उदाहरण पेश कर रही है।  
यह आयोजन महिला दिवस पर सारे जवानों के फैमिलीज और सब ऑफिसर्स वाइफ को मिलकर इसका सेलिब्रेट कर रहे है। पूरा साल हम लोग अपने घर के बारे में या हस्बैंड ड्यूटी में होते हैं उनकी चिंता करते है। ऐसे में जवानो के परिवार के लिए इस तरीके के प्रोग्राम करते रहते हैं। हम उनके परिवार को जो हेल्प की जरूरत होती है उसे भी हर तरीके से करने की कोशिश करते हैं। ऐसे कई प्रकार के उत्सव को हम सेलिब्रेट करते हैं। जो महिला घर में बिल्कुल हाउसवाइफ है मुझे नहीं लगता की फौजी की बीवी भी अपने पति से कहीं कम है।

विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में सीआरपीएफ आवास क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं तथा कार्यरत महिला कर्मियों द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत महिलाओं के लिए अनेक मनोरंजन तथा खेल-कूद की प्रतियोगिताएं करवाई गई। जिसमें विजेता महिलाओं का मनोबल बढ़ाने के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया। उन्होंने बताया कि इस स्किल हंट अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रम से महिलाओं को प्रोत्साहन किया जा रहा है।  उन्होंने यह प्रसन्नता जाहिर की केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए इस प्रकार के कार्यक्रमों को बखूबी करवा रहा है जो कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल का महिलाओं के प्रति सम्मान को दर्शाता है।

उक्त आयोजन के समय रंगारंग सांस्‍कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, तदुपरांत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमें महिलाओं एवं बच्चों ने भव्य, आकर्षक एवं मनमोहक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में समां बांध दिया। इस मौके पर पूरा सीआरपीएफ कैम्पस ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ पर आयोजित इस भव्‍य, अद्भुत एवं यादगार सांस्‍कृतिक संध्‍या का साक्षी बना।  

 

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]