Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • कलेक्‍टर श्री जैन ने किया डायलिसिस सेन्‍टर का निरीक्षण , मरीजों से की चर्चा, केन्‍द्र के विस्‍तार के दिए निर्देश 

कलेक्‍टर श्री जैन ने किया डायलिसिस सेन्‍टर का निरीक्षण , मरीजों से की चर्चा, केन्‍द्र के विस्‍तार के दिए निर्देश 

नीमच 21 मार्च 2024, कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन ने गुरूवार को जिला अस्‍पताल नीमच में मानव सेवा समिति द्वारा संचालित डायलिसिस केन्‍द्र का निरीक्षण कर, मरीजों एवं उनके परिजनों से चर्चा कर, उपलब्‍ध सुविधाओं की  जानकारी ली। कलेक्‍टर श्री जैन ने डायलिसिस केन्‍द्र के विस्तार के लिए सेन्‍टर के पीछे स्थित शेड का उपयोग करने, पुराने बंद पडे जनरेटर सेट,  डायलिसिस सेन्‍टर को उपलब्‍ध करवाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान 12 मरीजों द्वारा डायलिसिस सुविधा का लाभ लिया जाना पाया गया। कलेक्‍टर श्री जैन ने कहा, कि मरीजों की संख्‍या के देखते हुए, डायलिसि‍स मशीनों की संख्‍या बढाई जावेगी, और भवन का विस्‍तार भी किया जायेगा। अस्‍पताल परिसर में सडक निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को राशि उपलब्‍ध कराई गई। सडक निर्माण कार्य किया जायेगा। इस निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ.महेन्‍द्र पाटील, डॉ.मनीष यादव, डॉ.संगीता भारती, मानव सेवा समिति के श्री कृष्‍ण कुमार गोयल, श्री शरद गगरानी, श्री सुदेश किलेवाला , श्री ओम अग्रवाल, श्री पुरूषोत्‍तम गुप्‍ता, एवं श्री सुनील रस्‍तोगी भी उपस्थित थे। श्री सुनील रस्‍तोगी ने डायलिसिस केन्‍द्र में उपलब्‍ध सुविधाओं, मरीजों को उपलब्‍ध करवाई जा रही सेवाओं की जानकारी दी।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]