Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • जिले में 14 दिसम्बर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन, लोक अदालत सफल बनाने किया जा रहा है प्रचार प्रसार

जिले में 14 दिसम्बर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन, लोक अदालत सफल बनाने किया जा रहा है प्रचार प्रसार

नीमच 6 दिसम्‍बर 2024, जिला मुख्यालय नीमच तथा तहसील मुख्यालय मनासा एवं जावद न्यायालय परिसर में माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार 14 दिसम्बर, 2024 शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। नेशनल लोक अदालत के माध्यम से दिवानी प्रकरणों, शमनीय आपराधिक प्रकरणों, राजस्व, श्रम एवं पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना के क्लेम प्रकरणों बैंकों एवंनगरपालिका से संबंधित प्रकरणों का निराकरण आपसी सुलह और समझौते द्वारा निराकरण किया जायेगा 

 नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्‍य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नीमच द्वारा प्रचार के विभन्न माध्यमों से लोक अदालत का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नगरपालिका के वाहन के माध्यम से अलाउंस कर, लोक अदालत का प्रचार कर, पक्षकारों से अपने मामलों का निराकरण लोक अदालत के माध्यम से करवाने का आव्हान भी किया जा रहा हैं।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]