Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्ट्रीट वेंडर्स एवं एवं हाकर्स को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक खाद्य पदार्थों के लिए नमूने

खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्ट्रीट वेंडर्स एवं एवं हाकर्स को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक खाद्य पदार्थों के लिए नमूने

आयुक्त खाद्य सुरक्षा मध्यप्रदेश एवं कलेक्टर नीमच श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा बुधवार को फवारा चौक नीमच स्थित स्ट्रीट फूड वेंडर एवं हॉकर्स को खाद्य सुरक्षा के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस जागरूकता कार्यक्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने व्यक्तिगत स्वच्छता जैसे कि नाखून कटे हुए हो ,कपड़े सा हों ,ग्लव्स ,केप,एप्रेन पहन कर रखने, खाद्य पदार्थ ढक कर रखने ,तेल का कलर बदलने पर उपयोग नहीं करने,मिर्च मसालों का सीमित मात्रा में उपयोग करने ,पीने के पानी के बर्तन को प्रतिदिन धोने एवं पीने योग्य पानी रखने,तैयार खाद्य पदार्थो को ढंक कर रखने आदि के संबंध में समझाइश दी गई। विभाग द्वारा स्ट्रीट फूड वेंडर/हॉकर्स बालाजी टी स्टॉल फव्वारा चौक से एक नमूना बने हुए पोहा ,समता नाश्ता सेंटर फव्वारा चौक से एक नमूना ब्रेड पकोड़ा व संवारा नाश्ता फव्वारा चौक से एक नमूना आलू बड़ा के जांच हेतु लिए गए । बुधवार को खाद्य सुरक्षा की टीम ने जगदीश मिष्ठान तिलक मार्ग नीमच से दो नमूने जिसमें से एक नमूना केसर बर्फी व एक नमूना खोपरा पाक के लिए गए । सभी लिए गए नमूनों को खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है । जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएंगी।जिले में स्ट्रीट फूड वेंडर एवं हॉकर के लिए जागरूकता एवं ट्रेनिंग कार्यक्रम निरंतर जारी रहेगा एवं नमूना संग्रहण कार्यवाही भी निरंतर जारी रहेगी। यह जानकारी खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री यशवंत कुमार शर्मा ने दी।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]