Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • NEEMUCH UPDATE : जल गंगा संर्वधन अभियान - जिले के सभी चिन्हित तालाबों से मिट्टी निकालने का कार्य जनसहयोग से तत्‍काल प्रारंभ करें-श्री चंद्रा

NEEMUCH UPDATE : जल गंगा संर्वधन अभियान - जिले के सभी चिन्हित तालाबों से मिट्टी निकालने का कार्य जनसहयोग से तत्‍काल प्रारंभ करें-श्री चंद्रा

 

कलेक्‍टर ने दिए जल संरचनाओं के निर्माण के सभी कार्यो की स्‍वीकृति जारी कर, दो दिवस में कार्य प्रारंभ करने के निर्देश

 

जल गंगा संर्वधन अभियान के तहत जिले में चिन्हित किए गए तालाबों से मिट्टी निकालने के सभी कार्यो को जन सहयोग से तत्‍काल प्रारंभ कर पूरा करवाएं। इससे तालाबों का गहरीकरण होकर, जल भराव क्षमता बढ़ेगी। साथ ही किसानों को उपजाऊ मिट्टी भी अपने खेतों के लिए उपलब्‍ध हो सकेगी। यह निर्देश कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने शुक्रवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जल गंगा संर्वधन अभियान के तहत जनपद एवं सेक्‍टर उपयंत्री वार जल संरचनाओं के निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए दिए।  बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव, तीनों जनपदों के सीईओ, कार्यपालन ग्रामीण यांत्रिकी, सभी उपयंत्री एवं जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी उपस्थित थे।

    बैठक में कलेक्‍टर ने सभी जनपद सीईओ एवं उपयंत्रियों को निर्देश दिए, कि वे आगामी वर्षाकाल के पूर्व ही पौधारोपण की पूर्व तैयारियॉं, गढ्ढों की खुदाईआदि का कार्य पूर्ण करवा ले, जिससे कि प्रथम दो बारिश के तत्‍काल बाद पौधारोपण किया जा सके। कलेक्‍टर ने प्रत्‍येक ग्राम पंचायत में औसत 200-200 पौधे रोपने की तैयारियॉं पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। उन्‍होने सभी चिन्हित 27 बावडियों की साफ-सफाई एवं गहरीकरण का कार्य भी तेजी से पूर्ण करवाने, जल गंगा संर्वधन अभियान के तहत सभी जल संरचनाओं के कार्यो का सर्वे करवा कर एक्‍जाई रिर्पोट प्रस्‍तुत करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्‍टर ने जनपद सीईओ को निर्देश दिए, कि वे जल संरचनाओं के निर्माण कार्यो की प्रविष्‍ठी राजस्‍व अभिलेखों में दर्ज करवाए।

    कलेक्‍टर ने मनरेगा के वर्ष 2024-25 की स्‍वीकृत तथा इससे पूर्व स्‍वीकृत सभी पूर्ण होने योग्‍य कार्यो को तेजी से पूर्ण करवाने अथवा यथा स्थिति में बंद करवाने के निर्देश भी दिए। उन्‍होने तीनों जनपद सीईओ एवं उपयंत्रियों को नवीन खेत तालाबों एवं अन्‍य तालाबों के निर्माण कार्यो का कार्य भी सर्वोच्‍च प्राथमिकता से प्रारंभ कर पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। कलेक्‍टर ने कूप रिचार्ज पिट के सभी चिन्हित कार्यो की दो दिवस में एएस एवं टीएस जारी करवाकर एक सप्‍ताह  में कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश भी सभी उपयंत्रियों को दिए। कलेक्‍टर ने सभी अमृत सरोवरों एवं अन्‍य तालाबों के निर्माण के लिए प्रशासकीय स्‍वीकृति जारी कर कार्य तत्‍काल प्रारंभ करवाने के निर्देश भी दिए।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]