Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी@ कलेक्टर श्री यादव ने हीरापुर कौडिया में आयोजित लोक सुनवाई सह जनसंवाद कार्यक्रम में सुनीं 57 ग्रामीणो की समस्याएं।

कटनी से अभिलाषा तिवारी@ कलेक्टर श्री यादव ने हीरापुर कौडिया में आयोजित लोक सुनवाई सह जनसंवाद कार्यक्रम में सुनीं 57 ग्रामीणो की समस्याएं।

 

कटनी  - कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने बुधवार को विकासखंड कटनी के ग्राम हीरापुर कौडिया में आयोजित लोक सुनवाई सह जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंच कर 57 ग्रामीणों की समस्यायें और शिकायतें सुनीं एवं अधिकारियों को त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

          इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री शिशिर गेमावत, विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, विकासखंड स्तरीय अधिकारी, सरपंच हीरापुर कौडिया सुश्री प्रणीता पटेल और जनपद पंचायत सदस्य विनीता बर्मन मौजूद रहे।

*गरीबी रेखा में नाम जुड़वायें*

          लोक सुनवाई कार्यक्रम के दौरान हीरापुर कौड़िया निवासी मुलरिया बाई चौधरी, रामाधीन चौधरी एवं श्याम बाई चौधरी ने आवेदन देते हुए गरीबी रेखा में नाम जुड़वाने की मांग की। इस पर कलेक्टर श्री यादव ने एसडीएम को पात्रतानुसार नाम जोड़ने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

*सड़क की मांग*

          हीरापुर कौड़िया वार्ड क्रमांक 1 चकरा घाट मोहल्ला निवासी ग्रामीणों ने आवेदन देते हुए बताया कि चकराघाट में सड़क निर्माण की अत्यंत आवश्यकता है। ग्रामवासियों ने आपसी सहमति से निरूशुल्क भूमि प्रदान करने की स्वीकृति भी दे दी है। इस पर कलेक्टर श्री यादव ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को निश्चित समय-सीमा में कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

*पेंशन दिलायें*

          हीरापुर कौड़िया निवासी हेतराम पटेल ने जनसुनवाई के दौरान आवेदन देते हुए सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ दिलाये जाने की मांग की। इस पर कलेक्टर श्री यादव ने सीईओ जनपद को समय-सीमा में पात्रतानुसार योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

          इसी प्रकार हीरापुर कौडिया निवासी एक अन्य आवेदक गुलाब रजक ने गरीबी रेखा में नाम जुड़वाने तथा पेंशन योजना का लाभ दिलाने की मांग की। इस पर कलेक्टर श्री यादव ने एसडीएम को समय-सीमा में पात्रतानुसार योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

*पीएम किसान निधि की दिलायें राशि*

हीरापुर कौड़िया निवासी सुदामा बाई पटेल ने बताया कि मुझे पीएम किसान निधि का पैसा नहीं मिल रहा है। इस पर कलेक्टर श्री यादव ने भू-अभिलेख अधीक्षक को पात्रतानुसार योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]