Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी की रिपोर्ट @कलेक्टर श्री यादव ने अंतर्वेद में आयोजित लोक सुनवाई सह जनसंवाद कार्यक्रम में सुनीं 102 ग्रामीणों की समस्याएं।

कटनी से अभिलाषा तिवारी की रिपोर्ट @कलेक्टर श्री यादव ने अंतर्वेद में आयोजित लोक सुनवाई सह जनसंवाद कार्यक्रम में सुनीं 102 ग्रामीणों की समस्याएं।

कटनी  - कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने ढीमरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम पंचायत अंतर्वेद पहुंच कर यहां आयोजित लोक सुनवाई सह जनसंवाद कार्यक्रम में 102 ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समुचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री शिशिर गेमावत और एसडीएम निधि सिंह गोहल सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी और विकासखंड स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

*दिलायें  मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल*

जनसुनवाई के दौरान ग्राम पोस्ट खम्हरिया निवासी कैलाश दाहिया ने मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल की मांग करते हुए कहा की मैं दिव्यांग हूँ ,इसलिए मुझे ट्राई मोटरसाइकिल दिलाई जाय। इस पर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने सामाजिक न्याय विभाग को पात्रतानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

*राजस्व रिकॉर्ड में सुधार करायें*

ग्राम मुरवारी निवासी राजेन्द्र पाठक ने आवेदन देते हुए बताया कि ढीमेरखेड़ा तहसील के पटवारी हलका नंबर 41 के राजस्व रिकॉर्ड में 2 एकड़ भूमि वाले किसान की जगह नाम 1.5 एकड़ भूमि वाले किसान का नाम  एवं 1.5 एकड़ भूमि वाले किसान के नाम की जगह 2 एकड़ भूमि वाले किसान का नाम दर्ज हो गया है। ऐसी स्थिति में भविष्य में होने वाले संभावित संघर्ष को देखते हुए राजस्व रिकॉर्ड की त्रुटियों में सुधार करायें। इस पर कलेक्टर श्री यादव ने  तहसीलदार को राजस्व रिकार्ड्स की जाँच कर शिकायत के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

*अतिक्रमण हटवाएं*

ग्राम खम्हरिया निवासी बालेन्द्र प्यासी एवं अन्य ग्रामीणों ने कलेक्टर श्री यादव को आवेदन देते हुए बताया की स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी बृहस्पति साकेत द्वारा आम रास्ते का अतिक्रमण कर मकान का निर्माण कराया जा रहा है। इस पर कलेक्टर श्री यादव ने तहसीलदार को मामले की जाँच कर निश्चित समयावधि में कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

*उप स्वाथ्य केन्द्र में रहें स्थायी कर्मचारी*

ग्राम खम्हरिया के ग्रामीणों ने जनसुनवाई के दौरान बताया की यहाँ उपस्वास्थ्य केन्द्र में कोई भी स्थायी कर्मचारी मौजूद नहीं रहता। केवल टीकाकरण के समय ही वे आते हैं। बाकी समय यहाँ मवेशियों का झुण्ड लगा रहता है। इस पर कलेक्टर श्री यादव ने सीएमएचओ को समय सीमा में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]