Follow Us

देहव्यपार एक बड़ी विडम्बना

संपादक मधुसूदन शर्मा की कलम से@ नीमच क्षेत्र जो अफीम उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है जहा एशिया की सबसे बड़ी अफीम फैक्ट्री है। जहा पैरामिलिट्री फोर्स सीआरपीएफ की छावनी हो ऐसी सुप्रसिद्ध चीजें है। नीमच क्षेत्र की एक बहुत बड़ी विडंबना इस क्षेत्र में होनेवाला अनैतिक देह व्यापार है। घर परिवार द्वारा इस अनैतिक कार्य में धकेली गई युवतियों की जिंदगी नर्क से भी बदतर कर देते है। जीन लड़कियों को स्कूल व कॉलेज में होना चाहिए। इसके विपरीत वो देह व्यापार के अड्डे में होती है। देह व्यापार में लिप्त इस जाति का यह मानना है कि हमारी जाति की परंपरा देह व्यापार हैं। हमारी कितनी ही पीढियां इसे करती आई हैं। हम तभी इसमें लिप्त है और हमारे पास रोजगार के अन्य साधन नहीं है। अर्थात यह हमारी परंपरा के साथ मजबूरी भी है। हम विवश हैं इस कार्य को करने के लिए। देहव्यापार में लिप्त युवतियों के घर परिवार वाले खुद की लड़कियों के अलावा अन्य दूसरी लड़कियों से भी यह कार्य करवाते हैं इसमें कुछ लड़कियां अपहरण करके लाई हुई है तो कुछ खरीदी कर। पूर्व में प्रशासनिक कार्रवाई द्वारा बहुत सी लड़किया जो महाराष्ट्र,छत्तीसगढ़,पश्चिम बंगाल आदि की थी छुड़ाया गया था। प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई से पूर्व में हाईवे के किनारे बसे अड्डों पर बुलडोजर चलाकर नष्ट किया गए। जहां देश दिनों दिन तरक्की की सीढ़ियां चढ़ता जा रहा है वहां यह अनैतिक देह व्यापार अपने आप में पैर पसार रहा है अनैतिक देह व्यापार बढ़ने में कहीं ना कहीं सरकार की उदासीनता रही है। अन्यथा देहव्यापार इस कदर नहीं बढ़ता शासन द्वारा इनके लिए बनाई गई योजनाओं पर बराबर अमल नहीं किया गया। शासन द्वारा इनके लिए जाबालि योजना चलाई गई परंतु उससे कुछ खास असर नहीं हुआ और शासन ने इस और कोई अन्य सख्त कानून बनाया भी नहीं बनाया। तो कुछ जाबालि योजना की तरह चले नहीं। यह एक अटल सत्य है कि कोई व्यक्ति किसी घृणित कार्य जो उसे करने में अपयश मिले स्वेच्छा से नहीं करता कहीं ना कहीं बहुत बड़ी और गंभीर मजबूरी इनके सामने रही हैं। वो मजबूरी हैं आर्थिक स्थिति खराब होना। और पास कोई और अन्य रोजगार नहीं होने से इनके सामने यही घृणित कार्य रहा। जो इनकी कमाई का जरिया बना हुआ है। तथा इससे यह वर्ग दिनोंदिन डूबता गया। जहां देश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लाड़ली लक्ष्मी योजना जैसी प्रसंसनीय योजनाओ द्वारा राज्य को लाभान्वित कर रहे हैं। परंतु अनैतिक देह व्यापार इसके ठीक विपरित रहा। आर्थिक समस्या एक बहुत बड़ा अभिशाप है निम्न वर्ग बिना अर्थ के जीवन एक बहुत बड़े बोझ के साथ जीता है। शासन की कुछ विशेष योजनाओं द्वारा इस वर्ग को नौकरी या स्वरोजगार उपलब्ध करवाया जाए तो इस अनैतिक देह व्यापार में काफी हद तक सफलता मिलेगी। यह वर्ग सभ्य समाज से पूर्ण रूपेण भिन्न है तो स्वभाविक है इसमें जागरूकता का अभाव है शासन की कुछ मूलभूत सुविधाओं से भी अनभिज्ञ है पुलिस विभाग नगर पालिका ग्राम पंचायत इसके द्वारा अनैतिक देह व्यापार में लिप्त वर्ग में प्रचार-प्रसार रोजगार और नौकरी संबंधित शासन की योजनाओं को पहुंचाया जाना चाहिए। जिस तरह शौचालय बनवाने में शासन की इतनी जागरूकता रही एसडीएम तहसीलदार जिला पंचायत सीईओ घर घर जाकर शौचालय निर्माण पर जनता को जागरुक कर रहे थे उसी तरह एक कदम अनैतिक देह व्यापार के लिए भी बढ़ाना अति आवश्यक है। अन्यथा आने वाले समय में कितने ही मासूमों का जीवन स्वतंत्र देश में चार दीवारी में कैद होकर रह जाएगा।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]