Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी ढीमरखेड़ा से अभिलाषा तिवारी@ निगरानीशुदा अपराधियों दी गई समझाइस।

कटनी ढीमरखेड़ा से अभिलाषा तिवारी@ निगरानीशुदा अपराधियों दी गई समझाइस।

अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा0पु0से0) द्वारा थाना क्षेत्र के गुण्डा बदमाशों को थाना बुलाकर पूछताछ और समझाइस कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिनके आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया, एसडीओपी स्लीमनाबाद श्रीमति आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा  निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के गुण्डा निगरानी बदमाशों को चैक किया गया और गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की परेड ली गई। आज सुबह सभी गुण्डा निगरानी बदमाशों को थाना बुलाकर कड़े लहजे में समझाया गया यदि अपराध किया तो ऐसा केस बनेगा कि ज़मानत नहीं होगी और जेल भी जाना पड़ेगा साथ ही अफसोस होगा कि अपराध क्यों किया इसलिए अपराध करने से बाज आएँ। थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बदमाशों को चेताया कि यदि वो अपनी हरकतों मे सुधार नही करते है तो उनके विरुद्ध विधि संगत रूप से जिला बदर की कार्यवाही की जावेगी । पुलिस द्वारा बताया गया है कि आंतरिक सुरक्षा की दृष्टि से यह चेकिंग लगातार चलती रहेगी।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]