Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी@ कलेक्टर दयोदय पशु सेवा केन्द्र गौशाला में गोवर्धन पूजा समारोह में हुए शामिल।

कटनी से अभिलाषा तिवारी@ कलेक्टर दयोदय पशु सेवा केन्द्र गौशाला में गोवर्धन पूजा समारोह में हुए शामिल।

गोवर्धन और गौ-पूजा कर जिले की सुख-समृद्धि के लिये की कामना

कटनी -  मानवता के कल्याण और प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाले गोवर्धन पूजा का पर्व बुधवार को जिले के गांव-गांव में श्रद्धा भाव और पूरे उमंग, उत्साह एवं भव्यता से मनाया गया। यहां कलेक्टर  आशीष तिवारी ने कैलवारा खुर्द स्थित दयोदय पशु सेवा केन्द्र गौशाला पहुंच कर गौ-पूजन किया, गौ-ग्रास खिलाया और जिले की समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित किया।

          इस मौके पर नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री दीपक टंडन सोनी, उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विकास डॉ आर के सोनी, रवि खरे,सुनील उपाध्याय, मृदुल मिश्रा, श्रीराम पटेल, सुभाष जैन, और सरपंच कैलवारा खुर्द सहित बड़ी संख्या में पशुपालक, किसान और समाजसेवी तथा पशुपालन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

          कलेक्टर श्री तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि गौमाता की सेवा के पुण्य प्रकल्प में सरकार के साथ अधिक से अधिक समाजसेवियों और पशुपालकों को आगे आना होगा। उन्होंने गौ-उत्पादों का खेती- किसानी में उपयोग कर जैविक और प्राकृतिक खेती के प्रति लोगों को जागरूक करने का आव्हान किया। कलेक्टर ने कहा कि गौशालाओं को स्वावलंबी होना चाहिए। उन्होंने आचार्य विद्यासागर गौसंवर्धन योजना,सेक्स सार्टेड सीमेन'तकनीक का लाभ ले कर गौवंश की वृद्धि और आमदनी बढ़ाने जैसी पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग की कई योजनाओं का पशुपालकों से लाभ लेने का आग्रह किया।

कार्यक्रम को जिला भाजपा अध्‍यक्ष श्री टंडन सोनी और उपाध्‍यक्ष जिला पंचायत श्री विश्‍वकर्मा ने भी संबोधित किया।

          इसके पूर्व चनेहटा गांव के ग्‍वालों की टोली ने मनमोहक अहीर लोक नृत्‍य की प्रस्‍तुति से लोगों को मंत्रमुग्‍ध कर दिया। यहां गोबर से निर्मित विशाल गोवर्धन पर्वत और कतारबद्ध रंग-बिरंगी पोशाकों में खड़े ग्‍वाल-ग्‍वाले देखकर समूचे परिसर में ऐसा आभास हो रहा था कि मानो यहां ब्रजधाम ही उतर आया है।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]