Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी@ पत्रकार अमित तिवारी बने सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब (CIPC) के जिलाध्यक्ष।

कटनी से अभिलाषा तिवारी@ पत्रकार अमित तिवारी बने सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब (CIPC) के जिलाध्यक्ष।

विधानसभा अध्यक्ष ने सौंपा नियुक्ति प्रमाण पत्र, पत्रकारों के हितों की रक्षा का लिया संकल्प
राजधानी भोपाल में आयोजित एक गरिमामय “मीडिया संवाद एवं सम्मान समारोह” में वरिष्ठ पत्रकार अमित तिवारी को सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब (CIPC) का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
यह महत्वपूर्ण नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विजय कुमार दास एवं प्रदेशाध्यक्ष श्री गोविंद गुर्जर के निर्देशन में की गई।

कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने स्वयं अमित तिवारी को नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दीं।

समारोह में मंच पर कई विशिष्ट अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति रही, जिनमें
नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार,
विधायक श्री रामेश्वर शर्मा,
विधायक श्री भगवानदास सबनानी,
मानवाधिकार आयोग के सदस्य श्री अवधेश प्रताप सिंह,
विधानसभा प्रमुख सचिव श्री अरविंद शर्मा,
पद्मश्री एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री विजयदत्त श्रीधर,
CIPC के संस्थापक न्यासी श्री एन. के. सिंह,
तथा भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष “उषा” अग्रवाल शामिल थे।

इस अवसर पर प्रदेश के 55 जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई और उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम में पत्रकारों की एकता, सम्मान और अधिकारों की रक्षा पर सार्थक चर्चा भी हुई।

*नियुक्ति के उपरांत, अमित तिवारी ने अपने संबोधन में कहा*    

“राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने मुझ पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उसके लिए मैं हृदय से आभार प्रकट करता हूँ। संगठन के सिद्धांतों का पालन करते हुए, पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पत्रकारों के हितों और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य करने का संकल्प लेता हूँ। मैं अपने हर पत्रकार साथी के सुख-दुःख में सदैव उनके साथ खड़ा रहूँगा।”
कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकारों और अतिथियों ने अमित तिवारी को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दी। 

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]