Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी@ कलेक्‍टर आशीष तिवारी ने की प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रगति की समीक्षा।

कटनी से अभिलाषा तिवारी@ कलेक्‍टर आशीष तिवारी ने की प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रगति की समीक्षा।

 

कटनी - प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (विस्तारित चरण) 3.0 के क्रियान्वयन की कलेक्टर श्री आशीष तिवारी की अध्‍यक्षता में शुक्रवार को समीक्षा की गई। बैठक में प्रधानमंत्री उज्‍ज्वला योजना में कनेक्‍शन जारी करने, जारी कनेक्‍शन की जांच सहित योजना की पात्रता के संबंध में चर्चा की गई। इस दौरान जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर मौजूद रहीं।

इन बिंदुओं में हुई चर्चा

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से वंचित पात्र उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी द्वारा डिप्राइवेशन डिक्‍लेरेशन (Deprivation Declaration) फॉर्म उपलबध कराये जायें। जांच में सही पाये जाने पर गैस कनेक्शन जारी किये जाने के कलेक्‍टर ने निर्देश दिए। जारी कनेक्शन में से 5 फीसदी कनेक्शन की जांच जिला स्तरीय कमेटी द्वारा की जायेगी। इसके अतिरिक्‍त परिवार में किसी भी सदस्य का पूर्व से गैस कनेक्शन होने पर परिवार के अन्य सदस्य को उज्जवला गैस कनेक्शन की पात्रता नहीं होगी।

बैठक के दौरान जिला आपूर्ति अधिकारी श्री सज्जन सिंह परिहार, रेनू वर्मा नोडल अधिकारी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना एवं श्री अर्पित शिवहरे सेल्स ऑफिसर आईओसीएल उपस्थित रहे।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]