Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी ढीमरखेड़ा से अभिलाषा तिवारी @सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण ,जनपद सीईओ ढीमरखेड़ा ने योजनावार प्रगति की करी समीक्षा, लापरवाह लोक सेवकों के दो दिवस की वेतन कटौती के निर्देश।

कटनी ढीमरखेड़ा से अभिलाषा तिवारी @सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण ,जनपद सीईओ ढीमरखेड़ा ने योजनावार प्रगति की करी समीक्षा, लापरवाह लोक सेवकों के दो दिवस की वेतन कटौती के निर्देश।

जिला पंचायत सीईओ  हरसिमरनप्रीत कौर के निर्देश पर सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के संतुष्टि पूर्ण निराकरण हेतु जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों द्वारा निरंतर प्रयास कर समाधान किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में बीते दिन जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी युजवेंद्र कोरी ने सहायक यंत्री, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा एवं शाखा प्रभारियों और सचिवों की बैठक जनपद के सभा कक्ष में आयोजित कर शिकायतों के निराकरण की प्रगति की समीक्षा की।

अत्यधिक शिकायतें लंबित रहने की दशा में ग्राम पंचायत पिपरिया सहलावन, कछारगांव छोटा, पौनिया, अतरिया, पहरुआ, हरदी, सनकुई ग्राम पंचायत के सचिव की शो काज नोटिस जारी कर शिकायतों का दो दिवस में संतुष्टि पूर्ण निराकरण कराने के निर्देश दिए। जनपद पंचायत के सीईओ कोरी ने समीक्षा के दौरान ग्राम पंचायत परसेल के सचिव और अतरिया के ग्राम रोजगार सहायक के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताते हुए दो-दो दिवस के वेतन कटौती के निर्देश दिए।

सीईओ कोरी ने एपीओ मनरेगा और सहायक यंत्री को पोर्टल पर प्रदर्शित होने वाले मनरेगा के पुराने प्रगतिरत कार्यों की सीसी जारी करने के निर्देश दिए। समीक्षा करते हुए जनपद पंचायत के सीईओ कोरी ने जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के निराकरण नियत समय सीमा में करने के निर्देश सेक्टर सुपरवाइजर को दिए। बैठक में सहायक यंत्री अजय केसरवानी, एपीओ मनरेगा एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों कर्मचारियों की मौजूदगी रही।

*सामुदायिक भवन का निरीक्षण*

जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के सीईओ कोरी ने गत दिवस मुख्यमंत्री अधोसंरचना मद से स्वीकृत एवं बीस लाख रुपए की लागत से ग्राम पंचायत सागौना में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का आकस्मिक निरीक्षण कर प्रगति का जायजा ले गुणवत्ता को परखा। उन्होंने निर्माण एजेंसी और उपयंत्री को तय समय सीमा में तकनीकी मानकों का पालन करते हुए गुणवत्तापूर्ण निर्माण के निर्देश दिए। इस दौरान ग्राम पंचायत के सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, उपयंत्री आदि मौजूद रहे।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]