Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी@जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 1 लाख 32 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान उपार्जित।

कटनी से अभिलाषा तिवारी@जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 1 लाख 32 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान उपार्जित।

अब तक 14 हजार 918 कृषकों से उपार्जित की जा चुकी है धान। 

*कृषकों को किया गया 59.63 करोड़ रुपये का भुगतान*

कटनी - खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले में 1 दिसंबर से समर्थन मूल्य पर शुरू हुये धान उपार्जन में बुधवार 17 दिसंबर तक कुल 14 हजार 918 कृषकों से अब तक 1 लाख 32 हजार 283 मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया जा चुका है। जिले में अब तक 48 हजार 734 कृषकों द्वारा स्लॉट की बुकिंग की जा चुकी है तथा 67 हजार 707 मीट्रिक टन के स्वीकृति पत्रक भी जारी किये जा चुके है। सा‍थ ही अब तक कृषकों को उपार्जित धान का 59.63 रुपये का भुगतान भी किया जा चुका है।

*धान उपार्जन में बहोरीबंद अग्रणी*

          जिले में अब तक समर्थन मूल्य पर हुए धान उपार्जन के मामले में तहसील बहोरीबंद अग्रणी है। यहां अब तक की स्थिति में कुल 2814 किसानों से 26 हजार 262 मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया जा चुका है। जबकि दूसरे नंबर पर तहसील ढ़ीमरखेड़ा में 3054 किसानों से 21 हजार 920 मीट्रिक टन धान समर्थन मूल्य पर उपार्जित की जा चुकी है।

          इसी प्रकार बड़वारा तहसील में अब तक 2363 किसानों से 19 हजार 742 मीट्रिक टन धान उपार्जित की गई है। जबकि विजयराघवगढ़ तहसील में 1821 कृषकों से 15 हजार 820 मीट्रिक टन धान उपार्जित की जा चुकी है। रीठी तहसील में अब तक की स्थिति में 1426 किसानों से 14 हजार 274 मीट्रिक टन धान उपार्जित की गई है। वहीं बरही तहसील में 1232 किसानों से 12 हजार 506 मीट्रिक टन धान उपार्जित की जा चुकी है।

इसके अलावा कटनी ग्रामीण एवं नगर तहसील में 1112 किसानों से 11 हजार 20 मीट्रिक टन धान त‍था स्लीमनाबाद तहसील में 1096 किसानों से 10 हजार 739 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

          कलेक्टर  तिवारी ने धान उपार्जन कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों को धान उपार्जन केन्द्रों में तिरपाल, पन्नी सहित अन्य समस्त आवश्यक इंतजाम पुख्ता रखनें के निर्देश दिए है। इसके अलावा कलेक्टर ने खरीदी केन्द्र प्रभारियों और इस कार्य से संबंधित सभी अधिकारियों को दो टूक लहजे मे निर्देशित किया है कि किसानों के हित से जुड़े मामले में किसी भी स्तर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]