Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी ढीमरखेड़ा से अभिलाषा तिवारी @जमीन बेचने के नाम पर धोखाधडी करने वाले गिरफ्तार।

कटनी ढीमरखेड़ा से अभिलाषा तिवारी @जमीन बेचने के नाम पर धोखाधडी करने वाले गिरफ्तार।

ढीमरखेड़ा पुलिस की कार्यवाही
कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा आपराधिक व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया व एसडीओपी  आंकाक्षा चतुर्वेदी  थाना प्रभारी ढीमरखेडा अभिषेक चौबे ने दो आरोपियों को गिरफतार कर न्यायालय पेश किया , प्राथी रणजीत पटेल पिता घासीराम पटेल निवासी ग्राम बरेली ने रिपोर्ट की थी कि आरोपी दिलीप दुबे, मनीष पांडे,मुकुंदी पटेल, मुकेश पटेल के द्वारा मिलकर फरियादी के साथ महर्षि महेश योगी संस्थान की जमीन विक्रय के नाम पर 24 लाख 52 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई। प्रार्थी रणजीत पटैल की रिपोर्ट पर थाना ढीमरखेडा में अपराध कभाक 63/26 धारा 318(2),318 (4).319 (2),336 (3) 61 (2) बीएनएस का प्रकरण उक्त आरोपियों के विरुद्ध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश पतासाजी की गई जो को आरोपी मुकेश पटेल के द्वारा एस.आर.एम. फाउंडेशनऑफ इण्डिया के नाम से फर्जी बैंक खाता खुलवाया गया था जो उक्त अपने खुलवाये गये फर्जी बैंक खाते से आरोपी मनीष पांडे, दिलीप दुबे द्वारा अपने खाता में पैसा टांसफर कर लिया जाता था आरोपी मुंकूदी पटैल के नाम से भी आरोपी मुकेश पटेल द्वारा फर्जी बैंक खाता खुलवाया था जिससे मनीष पांडे दिलीप दुबे अपने बैंक खातो में पैसा ट्रांसफर कराया जाता था। आरोपी मुंकूदी पटैल पिता पुन्नूलाल नि. हरदुआ कलां थाना विजयराघवगढ़ एंव मुकेश पटैल पिता कुंजीलाल पटेल नि जागृति कॉलोनी थाना एनकेजे  को गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है जो माननीय न्यायालय द्वारा जेल भेजा गया। प्रकरण में आरोपी मनीष पांडे एवं दिलीप दुबे फरार हैं।

पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरी. अभिषेक चौबे, उनि सुरेश चौधरी,सउनि जयपाल सिंह,प्र.आर. सुब्बचन यादव, आर. पंकज सिंह, आर. देवेन्द्र अहिरवार, आर. डुमनदास, आर. गंर्धव सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]