Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी ढीमरखेड़ा से अभिलाषा तिवारी @परिजनों की डांट से व्यथित बालिका को ढीमरखेड़ा पुलिस ने किया दस्तयाब। ऑपरेशन मुस्कान के तहत मिली सफलता।

कटनी ढीमरखेड़ा से अभिलाषा तिवारी @परिजनों की डांट से व्यथित बालिका को ढीमरखेड़ा पुलिस ने किया दस्तयाब। ऑपरेशन मुस्कान के तहत मिली सफलता।

  पुलिस मुख्यालय मध्य प्रदेश भोपाल के द्वारा चलाए जा रहे मुस्कान अभियान के तहत कार्रवाई करने के लिए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा सभी थाना प्रभारी को गुम बालक बालिकाओं को दस्तयाब करने के लिए निर्देशित किया गया है इसी के चलते थाना ढीमरखेड़ा पुलिस को एकदम बालिका को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के मार्ग दर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया व एसडीओपी आंकाक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन मे थाना प्रभारी ढीमरखेडाअभिषेक चौबे के नेतृत्व मे ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिक बालिका की दस्तयाबी की गई।

 *घटना का सक्षिप्त विवरण*-  दिनांक 31.03.26 को प्रार्थी ग्राम देवरी बिछिया निवासी द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी 16 वर्षीय लडकी घर से बिना बताये कही चली गई जो प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध कंमाक 190/26 धारा 137 (2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर नाबालिक बालिका की तलाश पतासाजी की गई और मोबाइल लोकेशन के आधार पर बालिका की पतासाजी  के प्रयास करने के लिए एक विशेष दल को रवाना किया गया। तत्पश्चात बालिका को 24 घंटे के अंदर दस्तयाब किया गया और उसके परिजनों के सुपूर्द किया गया है। बालिका से घर छोड़कर जाने का कारण पूछने पर उसने बताया कि माता-पिता की डांट की वजह से वह नाराज होकर बिना बताए घर से चली गई थी। 
 **पुलिस कार्यवाही मे विशेष* भूमिका - उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरी. अभिषेक चौबे,
सउनि संतोष विश्वकर्मा, प्रआर दीपक श्रीवास. आर. पंकज सिंह का विशेष योगदान रहा।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]