Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी ढीमरखेड़ा से अभिलाषा तिवारी @सागौन तस्करों पर ढीमरखेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

कटनी ढीमरखेड़ा से अभिलाषा तिवारी @सागौन तस्करों पर ढीमरखेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

सागौन से भरी पिकप सहित आरोपी गिरफ्तार*
कटनी जिले के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने सागौन तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में लगभग 10 लाख 45 हजार रुपये मूल्य की सागौन लकड़ी बरामद की गई है। और अग्रिम कार्रवाई हेतु वन विभाग को सुपुर्द किया है 
 थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के नेतृत्व में यह सफलता प्राप्त हुई।
घटना कि कार्रवाई  रात्रि में मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद पिकअप वाहन में अवैध सागौन लकड़ी भरकर तस्कर पाली क्षेत्र से पिपरिया की ओर ले जा रहे हैं। सूचना पर तत्काल टीम गठित कर झारापानी  रोड पर घेराबंदी की गई।
कुछ समय बाद संदिग्ध पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक  वाहन लेकर भाग निकला। पुलिस एवं वन विभाग की टीम ने पीछा कर वाहन को ग्राम पिपरिया में एक घर के अंदर खड़ा पाया। मौके से कई तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए,बरामदगी तलाशी के दौरान पिकअप (बोलोरो मैक्स) से:
10 नग सागौन की सिल्लियां (लगभग 0.434 घनमीटर) 
जप्त पिकप व सागौन 
कुल कीमत: ₹10,45,000 (लगभग)
बरामद की गईं, मौके से एक आरोपी: संजय उर्फ संजू ठाकुर, निवासी पिपरिया को गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य 5 आरोपी फरार हो गए।
आगे की कार्रवाई
पूछताछ के बाद आरोपी को वन विभाग के हवाले कर दिया गया है। रेंज ऑफिस रामपुर में वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है। पुलिस एवं वन विभाग फरार तस्करों की तलाश में जुटे हैं।
विशेष भूमिका
इस कार्रवाई में पुलिस एवं वन विभाग की टीम का सराहनीय योगदान रहा, जिसमें प्रमुख रूप से:
थाना प्रभारी अभिषेक चौबे
एएसआई विजेंद्र तिवारी
प्रधान आरक्षक सुब्च्चन यादव
आरक्षक पंकज सिंह, देवेंद्र अहिरवार, अजय सिंह
डिप्टी रेंजर रामकुमेश मिश्रा एवं वनरक्षक दिनेश अंकित रामफल मुकेश अभिषेक वा विभाग की टीम शामिल रही।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में सागौन तस्करों में हड़कंप मच गया है और पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]