Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी @गेहूँ खरीदी केन्द्रों में किसानों को न हो परेशानी : कलेक्टर आशीष तिवारी।

कटनी से अभिलाषा तिवारी @गेहूँ खरीदी केन्द्रों में किसानों को न हो परेशानी : कलेक्टर आशीष तिवारी।

जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन 15 अप्रैल से

52 हजार 991 किसानों ने कराया है पंजीयन। 

किसानों से 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जायेगा गेहूं। 

*गेहूं उपार्जन की तैयारी बैठक में कलेक्टर श्री तिवारी के निर्देश*
कटनी – गेहूँ खरीदी केन्द्रों  में किसानों को बिल्कुल भी परेशानी न हो। जिले में 15 अप्रैल से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी शुरू होगी। इसलिए रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी से संबंधित केन्द्रों में सभी जरूरी तैयारियाँ पूर्ण करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने यह निर्देश समय-सीमा बैठक के पहले गेहूं उपार्जन कार्य की तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा के दौरान इससे संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिया।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर,अपर कलेक्टर श्री नीलांबर मिश्रा, सभी एसडीएम, जिला आपूर्ति अधिकारी, सहायक आयुक्त सहकारिता, उपसंचालक कृषि, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम और मार्कफेड सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
कलेक्टर  तिवारी ने सभी एसडीएम को उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण कर इंतजामों की निगरानी करने और सहायक आयुक्त सहकारिता को भी खरीदी केन्द्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी केंद्रों में वारदानों की उपलब्धता सहित आपरेटर्स और सर्वेयरों की नियुक्ति और मौजूदगी सुनिश्चित करने की हिदायत दी है।
कलेक्टर तिवारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन कराने वाले सभी अन्नदाता किसानों का गेहूं खरीदा जायेगा। बैठक में बताया गया कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन के लिये कटनी जिले के 52 हजार 991 किसानों ने पंजीयन कराया है।
किसानों के लिए हों सुविधाएं
कलेक्टर  तिवारी ने निर्देशित किया है कि सभी खरीदी केंद्रों पर छन्नों की व्यवस्था की जाय। इसके अलावा मौसम खराब होने की संभावना के मद्देनजर उपार्जित गेहूं को सुरक्षित रखने तिरपाल की व्यवस्था  और किसानों के लिए ठंडे पेयजल, पंखों, छाया तथा आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की जाय। जिससे किसानों को धूप में खड़े होकर किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी, व्यवस्थित और समयबद्ध ढंग से संचालित की जाए तथा किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो।
किसान भाईयों से अपील की गई है कि वे उपार्जन केन्द्र में  छना हुआ साफ-सुथरा गेंहू लायें। उपार्जन केन्द्र में एफएक्यू गुणवत्ता का ही गेहूं खरीदा जायेगा।कलेक्टर श्री तिवारी ने सख्त निर्देश दिए कि गेहूं की खरीदी निर्धारित मानक अनुसार की जाए।
प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक होगी खरीदी
शासन के निर्देशानुसार गेहूँ उपार्जन शासकीय कार्य दिवसों में प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक किया जाएगा, जिससे किसानों को सुविधाजनक समय मिल सके। राज्य सरकार ने किसानों को अतिरिक्त लाभ देने के उद्देश्य से गेहूँ खरीदी पर 40 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने का निर्णय लिया है। इसको मिला कर किसानों से गेहूँ की खरीदी 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी। भुगतान सीधे किसानों के बैंक खाते में होगा।

मालवांचल

[ View All ]

पुलिस ने पकड़े 165 वारंटी सट्टा खिलाने वाले 10 लोगों पर केस ओर 65 होटल-लॉज की ली तलाशी

कटनी ढीमरखेड़ा से अभिलाषा तिवारी @अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ढीमरखेड़ा महिला बाल विकास भव्य कार्यक्रम आयोजित।

कटनी से अभिलाषा तिवारी @कार्यवेक्षक सम्मेलन एवं होली मिलन 14 मार्च को।

7 किलो अफीम तस्कर को 11 वर्ष का सश्रम कारावास।

जवाद एनडीपीएस विशेष न्यायालय ने दो अंतर्राज्यीय तस्करों को 31-31 वर्ष के सख्त कैद की सजा सुनाई।

कुल्हाड़ी से मारपीट करने वाले चार आरोपीगण 01-01 वर्ष का सश्रम कारावास।

घातक हमला कर ऊंगली तोड़ने वाले 3 आरोपीयों को 06-06 माह के कारावास से दंडित किया।

डोडाचूरा तस्कर को 12 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 02 लाख रूपये अर्थदण्ड।

विडियो

[ View All ]