Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी@ सिलोडी बाजार से लापता 10 साल की बच्ची 12 घंटे में मिली, नाना के घर पहुंची थी मासूम।

कटनी से अभिलाषा तिवारी@ सिलोडी बाजार से लापता 10 साल की बच्ची 12 घंटे में मिली, नाना के घर पहुंची थी मासूम।

ढीमरखेड़ा  सिलौंडी बाजार से गायब हुई 10 वर्षीय बालिका को ढीमरखेड़ा पुलिस ने "ऑपरेशन मुस्कान" के तहत महज 12 घंटे में दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्ची को सही-सलामत पाकर दादा-दादी के चेहरे पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस को धन्यवाद दिया।
बाजार में बिछड़ी थी बच्ची
दिनांक 22/04/26 को शाम करीब 5 बजे फरियादी अपनी पत्नी और पोती के साथ कुंडम थाना क्षेत्र से सिलौंडी बाजार आया था। सामान खरीदते समय ध्यान भटकने से पोती नजरों से ओझल हो गई। काफी तलाश के बाद भी न मिलने पर फरियादी ने चौकी सिलौंडी में सूचना दी।
तुरंत एक्शन में आई पुलिस
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के मार्गदर्शन में पुलिस सक्रिय हुई। 
कंट्रोल रूम से जिले के सभी थानों को इश्तहार जारी कराया गया। 
 FRV से सिलौंडी बाजार में मुनादी कराई गई सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।
नाना के घर मिली बालिका
तलाश के दौरान बच्ची जबलपुर जिले के कुंडम क्षेत्र में स्थित उसके नाना के घर से दस्तयाब हुई। पुलिस ने बच्ची को दादा-दादी के सुपुर्द किया।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी अनिल कुमार पाण्डेय, प्रधान आरक्षक अतुल शर्मा, आरक्षक रामसेवक विश्वकर्मा, आरक्षक धर्मवीर सिंह की प्रमुख भूमिका रही।
पुलिस की अपील ढीमरखेड़ा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर नन्हे बच्चों का हाथ पकड़कर रखें और पूरा ध्यान बच्चों पर केंद्रित रखें।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]