Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी सी अभिलाषा तिवारी @वन विभाग की फेंसिंग जाली चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, ढीमरखेड़ा पुलिस ने दो बाइक समेत माल किया जब्त।

कटनी सी अभिलाषा तिवारी @वन विभाग की फेंसिंग जाली चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, ढीमरखेड़ा पुलिस ने दो बाइक समेत माल किया जब्त।

कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत ढीमरखेड़ा पुलिस ने वन संपत्ति चोरी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से चोरी की फेंसिंग जाली और दो मोटरसाइकिल जब्त कर सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
*वनरक्षक की सूचना पर दी दबिश*  
दिनांक 21.05.26 को प्रार्थी रामकुशल मिश्रा निवासी रामपुर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात करीब 1 बजे बीट प्रभारी वनरक्षक अंकित गौतम ने सूचना दी कि खिरवा पोडी के वन कक्ष पीएफ 297 एनपीबी वृक्षारोपण में लगी फेंसिंग जाली को कुछ लोग चोरी कर रहे हैं।
*चारों आरोपी खिरवा पोडी के निवासी*  
पुलिस ने मौके से प्रदीप यादव उम्र 27 साल, उमाकांत यादव उम्र 31 साल, राजकुमार यादव उम्र 35 साल और सुरेश प्रसाद यादव उम्र 52 साल सभी निवासी खिरवा पोडी को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से 10,000 रुपये कीमत की फेंसिंग जाली के दो बंडल और 55,000 रुपये कीमत की दो मोटरसाइकिल जब्त की गई।
*इनकी रही विशेष भूमिका*  
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे, उनि सुरेश चौधरी, आरक्षक कमोद कोल और आरक्षक अजय धुर्वे का विशेष योगदान रहा। सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]