Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी @मूंग-उड़द खरीदी हेतु पंजीयन जारी, ओटीपी की जगह अब चेहरा प्रमाणीकरण अनिवार्य।

कटनी से अभिलाषा तिवारी @मूंग-उड़द खरीदी हेतु पंजीयन जारी, ओटीपी की जगह अब चेहरा प्रमाणीकरण अनिवार्य।

कटनी  – जिले में कृषि वर्ष 2025-26 (विपणन वर्ष 2026-27) के तहत ग्रीष्मकालीन फसल मूंग एवं उड़द की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन जारी है। किसान 15 जून तक सभी कार्य दिवसों में ई-उपार्जन पोर्टल के माध्यम से अपना पंजीयन करा सकते हैं।
जिला उपार्जन समिति की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा जिले भर में कुल 23 पंजीयन केंद्र निर्धारित किए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक किसानों को सुविधा मिल सके।

*तहसीलवार पंजीयन केंद्रों की व्यवस्था*
  कलेक्‍टर  तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार कटनी नगर तहसील में कुठला और चाका 2 पंजीयन केंद्र बनाये गये हैं। जबकि तहसील ढ़ीमरखेड़ा में पानउमरिया, खमतरा, ढीमरखेड़ा, दशरमन, सिलौडी और झिन्ना पिपरिया सहित कुल 6 केंद्रों पर पंजीयन की सुविधा रहेगी।
  इसी प्रकार तहसील में स्लीमनाबाद में 2 केंद्र स्लीमनाबाद और तेवरी में किसान पंजीयन करा सकेंगे। वहीं तहसील बहोरीबंद के अंतर्गत 4 पंजीयन केंद्र बहोरीबंद, हथियागढ़, कुआं और बाकल निर्धारित किये गये हैं।

          वहीं तहसील बड़वारा में 3 केंद्र बड़वारा, बिलायतकला, बसाड़ी, तहसील बरही में 1 केन्‍द्र बरही और तहसील विजयराघवगढ़ में 3 केन्‍द्र सिन्गौंडी, विजयराघवगढ़, जिवारा में पंजीयन की सुविधा होगी। इसके अलावा तहसील रीठी में 2 पंजीयन केन्‍द्र रीठी और बिलहरी बनाये गये हैं।
*अब फेस ऑथेंटिकेशन जरूरी*
इस वर्ष प्रशासन ने पारदर्शिता और फर्जीवाड़े पर रोक लगाने के लिए नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब किसानों को अपनी उपज बेचने से पहले आधार-सक्षम पीओएस मशीन या मोबाइल ऐप के माध्यम से ‘चेहरा प्रमाणीकरण’ कराना अनिवार्य होगा। पहले की तरह ओटीपी प्रणाली पूरी तरह समाप्त कर दी गई है।
किसान यदि स्वयं उपस्थित नहीं हो पाते हैं, तो वे अधिकतम 3 अधिकृत व्यक्तियों को नामित कर सकते हैं। अधिकृत व्यक्ति का भी चेहरा प्रमाणीकरण अनिवार्य होगा। एक व्यक्ति अधिकतम तीन किसानों का ही प्रतिनिधि बन सकेगा।
*सीधे खाते में होगा भुगतान*
 प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खरीदी गई फसल का भुगतान केवल पंजीकृत किसान के बैंक खाते में ही किया जाएगा।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]