Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी @हर पात्र व्यक्ति को मिलेगा योजनाओं का लाभ - विधायक सिंह

कटनी से अभिलाषा तिवारी @हर पात्र व्यक्ति को मिलेगा योजनाओं का लाभ - विधायक सिंह


*विधायक, कलेक्टर और एसपी की मौजूदगी में आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर*
*जनकल्याण शिविर में 70 आवेदन हुए पंजीकृत, कलेक्टर ने दिए निराकरण के निर्देश*
कटनी  - शासन की मंशा के अनुरूप पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में लगातार जनकल्याण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।इसी क्रम में सोमवार को विकासखण्ड ढीमरखेड़ा में आयोजित तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर के पहले दिन 70 आवेदन पंजीकृत किए गए। शिविर में विधायक श्री धीरेन्द्र बहादुर सिंह,  कलेक्टर श्री आशीष तिवारी और पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा की विशेष मौजूदगी रही।
विधायक सिंह ने अपने उद्बोधन में  कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुरक्षा और सुशासन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है। सरकार की योजनाओं से गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा और व्यापारियों को सीधा लाभ मिला है। विधायक ने कहा कि जनकल्याण शिविर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 वर्ष के सफल सुशासन का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है।
 कलेक्टर  तिवारी ने कहा कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य शासन की 110 जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक एक ही स्थान पर पहुंचाना है। कलेक्टर श्री तिवारी ने अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनकल्याण शिविर में ग्रामीणजनों को विभागों के अधिकारियों द्वारा संचालित जन हितैषी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई।
 विधायक, कलेक्टर  तिवारी और एसपी ने जनकल्याण शिविर में विभिन्न  विभागों द्वारा लगाए स्टालों का  निरीक्षण किया ।महिला बाल विकास विभाग के स्टॉल  में देशी व्यंजनों के स्वाद का जायका लिया। इसके बाद अन्य विभागों के द्वारा लगाए गए स्टालों  का भी अधिकारियों ने निरीक्षण किया।
*हितलाभ वितरण*
विधायक सिंह और कलेक्टर  तिवारी ने पात्र दिव्यांगो को ट्राईसाइकिल और स्कूल के छात्रों साइकिल प्रदान किया। इसके अलावा हितग्राहियों को संबल योजना की अनुग्रह राशि, लाड़ली लक्ष्मी योजना के आश्वासन प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए। शिविर में आधार कार्ड से संबंधित समस्याओं के निराकरण का भी स्टाल‌ लगाया गया था और आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए।
   इसके पहले शिविर का शुभारंभ कन्या पूजन के बाद मां सरस्वती के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर और माल्यार्पण कर किया गया।इस तीन दिवसीय शिविर का आयोजन 16 जून और 18 जून को भी किया जायेगा।
  शिविर में एसडीएम निधि सिंह गोहल,जनपद पंचायत अध्यक्ष  सुनीता संतोष दुबे, जनपद सीईओ यजुवेंद्र कोरी,बीएमओ डॉ बीके प्रसाद,आशीष चौरसिया, नरेंद्र त्रिपाठी , अजय सोनी , मनीष बागरी ,प्रशांत राय, सहित विभागों के जिला अधिकारी और विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी , जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]