Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटने से अभिलाषा तिवारी @विजयराघवगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 4 दिन में बरामद किया चोरी गया 6.50 लाख का ट्रैक्टर

कटने से अभिलाषा तिवारी @विजयराघवगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 4 दिन में बरामद किया चोरी गया 6.50 लाख का ट्रैक्टर

विजयराघवगढ़ - पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर चोरी गए माल की तलाश में जुटी विजयराघवगढ़ थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शहडोल जिले के गोहपार थाना क्षेत्र से 4 दिन पहले चोरी हुआ 6 लाख 50 हजार रुपये कीमत का ट्रैक्टर बरामद कर लिया है।
*एएसपी-एसडीओपी के मार्गदर्शन में कार्रवाई*  
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य और एसडीओपी वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की।
*ड्राइवर के घर के सामने से हुआ था चोरी*  
दिनांक 21/06/2026 को शंभू शिवहरे पिता स्व. मिठाई शिवहरे उम्र 75 साल निवासी ग्राम खजुरा थाना विजयराघवगढ़ का स्वराज कंपनी का नीला ट्रैक्टर क्रमांक MP54ZB1318 चोरी हो गया था। ट्रैक्टर ग्राम हिनौता में चालक राजेन्द्र केवट के घर के सामने खड़ा था, जिसे अज्ञात चोर ले गए।
*धारा 303(2) में दर्ज हुआ था केस*  
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना विजयराघवगढ़ में धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। थाना प्रभारी ने आरोपियों और ट्रैक्टर की तलाश के लिए टीम गठित की।
*शहडोल के गोहपार से मिला ट्रैक्टर*  
पुलिस टीम ने दिनांक 25/06/2026 को जिला शहडोल के थाना गोहपार क्षेत्र से चोरी गया ट्रैक्टर जब्त कर लिया। आरोपियों की तलाश जारी है।
*इनकी रही भूमिका*  
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, सउनि संतोष कुमार स्वामी और आरक्षक पप्पू प्रजापति की मुख्य भूमिका रही।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]