Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी @ढीमरखेड़ा थाना पान उमरिया कि ग्राम पंचायत बम्हनी में आंगनबाड़ी के पास पोल में करंट से 6 साल के मासूम की मौत, 5 घंटे लगा रहा जाम: कलेक्टर ने दिया मुआवजे का आश्वासन।

कटनी से अभिलाषा तिवारी @ढीमरखेड़ा थाना पान उमरिया कि ग्राम पंचायत बम्हनी में आंगनबाड़ी के पास पोल में करंट से 6 साल के मासूम की मौत, 5 घंटे लगा रहा जाम: कलेक्टर ने दिया मुआवजे का आश्वासन।

ढीमरखेड़ा ग्राम पंचायत बम्हनी में मंगलवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। आंगनबाड़ी की बिल्डिंग के पास खेल रहे 6 साल के बच्चे की विद्युत पोल में करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने पान उमरिया मार्ग पर 5 घंटे तक चक्काजाम किया। कलेक्टर और अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम खोला गया।

*खेलते समय पकड़ा पोल, मौके पर मौत*  
ग्राम बम्हनी निवासी शिवा पिता संतोष कोरी उम्र 6 वर्ष दोपहर में आंगनबाड़ी की बिल्डिंग के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान शिवा कोरी ने पास लगे विद्युत पोल को पकड़ लिया। पोल में करंट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

*अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित*  
घटना की जानकारी लगते ही परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे और बच्चे को तुरंत पान उमरिया अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों की टीम ने जांच के बाद शिवा को मृत घोषित कर दिया।

*15 दिन से आ रहा था पोल में करंट*  
ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले 15 दिन से इन पोलों में करंट आ रहा था। इसकी सूचना कई बार विद्युत विभाग को दी गई, लेकिन विभाग ने लापरवाही बरती ग्रामीणों ने कहा कि विभाग की अनदेखी के कारण ही मासूम की जान गई। 
*5 घंटे तक लगा रहा चक्काजाम*  
बच्चे की मौत से गुस्साए मां-बाप और ग्रामीणों ने पान उमरिया मार्ग पर जाम लगा दिया। लगभग 5 घंटे तक आवागमन बाधित रहा। सूचना पर पान उमरिया थाना प्रभारी महेंद्र राय, एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी, तहसीलदार इसरार खान, नायब तहसीलदार नवीन पटेल, एसडीएम निधि गौतम, विद्युत कार्यपालन अभियंता शैलजा चौहान मौके पर पहुंचे।
*कलेक्टर ने दिया मुआवजे का आश्वासन*  
अधिकारियों ने ग्रामीणों और परिजनों को समझाइश दी। कलेक्टर आशीष तिवारी से बात होने पर उन्होंने कहा कि बच्चे की मृत्यु पर परिजनों को मुआवजा दिलाया जाएगा और गांव की बिजली समस्या का जल्द निराकरण किया जाएगा। आश्वासन के बाद परिजन माने और जाम समाप्त किया गया।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]