Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी @विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने आईटीआई ढीमरखेड़ा का किया निरीक्षण, भवन निर्माण का दिया आश्वासन।

कटनी से अभिलाषा तिवारी @विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने आईटीआई ढीमरखेड़ा का किया निरीक्षण, भवन निर्माण का दिया आश्वासन।

कटनी  - बड़वारा विधायक श्री धीरेंद्र बहादुर सिंह ने बुधवार को शासकीय आईटीआई ढीमरखेड़ा (उमरियापान) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संस्था की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आईटीआई भवन के शीघ्र निर्माण हेतु हरसंभव सहयोग एवं आवश्यक प्रयास करने का आश्वासन दिया। साथ ही अन्य विकास कार्यों में भी पूर्ण सहयोग प्रदान करने की बात कही।
   निरीक्षण के दौरान विधायक ने प्रशिक्षण व्यवस्थाओं, संचालित व्यवसायों एवं संस्थान की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। प्राचार्य अनिल तिवारी ने उन्हें संस्था की गतिविधियों, प्रवेश प्रक्रिया तथा भविष्य की विकास योजनाओं से अवगत कराया।
 इस अवसर पर प्रवेश सत्र 2026-27 के प्रथम चरण में विधायक  सिंह ने संस्था में प्रथम प्रवेश लेने वाली प्रशिक्षार्थी आरती को औपचारिक रूप से प्रवेश दिलाया तथा उन्हें प्रवेश रसीद प्रदान कर शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने प्रशिक्षार्थी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अधिक से अधिक युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
विधायक ने विकासखंड स्तर पर आईटीआई की प्रवेश प्रक्रिया के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया, ताकि स्थानीय छात्र-छात्राएँ अधिक संख्या में प्रवेश लेकर गुणवत्तापूर्ण तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें और आगे चलकर रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर हासिल कर आत्मनिर्भर बनें।
कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार चौरसिया, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष वैभव चौरसिया, भाजपा जिला महामंत्री  दिनेश दुबे, श्री दिनेश असाटी, श्री अखिलेश नामदेव सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अंत में संस्था परिवार द्वारा विधायक एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]