Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी @परिवहन विभाग ने की स्कूल व यात्री बसों की सघन जांच, बिना फिटनेस स‍ंचालित एक बस जब्‍त।

कटनी से अभिलाषा तिवारी @परिवहन विभाग ने की स्कूल व यात्री बसों की सघन जांच, बिना फिटनेस स‍ंचालित एक बस जब्‍त।

कटनी - जिले में सड़क एवं यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर  आशीष तिवारी के निर्देश पर मंगलवार को अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संतोष पॉल के नेतृत्व परिवहन विभाग द्वारा कटनी-जबलपुर एवं कटनी-निवार मार्ग पर विशेष अभियान चलाया गया।
जांच के दौरान 12 स्कूल बसों और 15 यात्री बसों के फिटनेस, परमिट, बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों की गहन जांच की गई। साथ ही बसों में उपलब्ध सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी परीक्षण किया गया, ताकि यात्रियों और स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित हो सके।
  अभियान के दौरान एक यात्री बस बिना वैध फिटनेस प्रमाण पत्र के संचालित पाई गई। इसे गंभीर उल्लंघन मानते हुए परिवहन विभाग ने तत्काल कार्रवाई कर बस को निवार चौकी में जब्त कर लिया। संबंधित वाहन स्वामी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संतोष पॉल ने कहा कि फिटनेस प्रमाण पत्र किसी भी वाहन की तकनीकी सुरक्षा का प्रमाण होता है। बिना फिटनेस के वाहन चलाना दुर्घटनाओं को आमंत्रण देने जैसा है। उन्होंने वाहन मालिकों से सभी दस्तावेज समय पर नवीनीकृत कराने और नियमों का पालन करने की अपील की।
  परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा को लेकर इस तरह के जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। बिना वैध दस्तावेजों के वाहन संचालन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि जिले में सुरक्षित और व्यवस्थित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]