Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी @सिलौड़ी से उमरियापान पहुंची तिरंगा यात्रा, विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में गूंजे देशभक्ति के नारे।

कटनी से अभिलाषा तिवारी @सिलौड़ी से उमरियापान पहुंची तिरंगा यात्रा, विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में गूंजे देशभक्ति के नारे।


*स्कूली बच्चों की रैली ने भी बिखेरी राष्ट्रभक्ति की छटा*
*ढीमरखेड़ा।* हर घर तिरंगा अभियान को लेकर क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। सिलौड़ी से शुरू हुई तिरंगा यात्रा ढीमरखेड़ा होते हुए उमरियापान पहुंची। यात्रा का नेतृत्व क्षेत्रीय विधायक *धीरेन्द्र बहादुर सिंह* ने किया।
*हाथों में तिरंगा, मुंह पर देशभक्ति के नारे*
यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थे और वंदे मातरम्, भारत माता की जय के नारे गूंजते रहे। यात्रा के दौरान क्षेत्र में एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया।
विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने लोगों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस पर वे हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ें और अपने घरों पर तिरंगा फहराएं।
 *स्कूली बच्चों की रैली बनी आकर्षण का केंद्र*
इसी कड़ी में पदमा पब्लिक स्कूल, ढीमरखेड़ा के विद्यार्थियों ने भी जागरूकता रैली निकाली। हाथों में तिरंगा लेकर बच्चे देशभक्ति के गीत गाते हुए ढीमरखेड़ा थाना परिसर तक पहुंचे। 
बच्चों के उत्साह और अनुशासन ने पूरे क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति का माहौल बना दिया। रैली के माध्यम से छात्रों ने लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देश के प्रति कर्तव्यों का संदेश दिया।
कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं, स्कूली विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही। तिरंगा यात्रा और छात्र रैली ने स्वतंत्रता दिवस से पहले क्षेत्र में देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]