Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी@ढीमरखेड़ा में NRLM अधिकारी पर गिरी गाज - सहायक विकासखंड प्रबंधक सुधीर बिंद की संविदा सेवा समाप्त, जिला पंचायत सीईओ ने की सख्त कार्रवाई।

कटनी से अभिलाषा तिवारी@ढीमरखेड़ा में NRLM अधिकारी पर गिरी गाज - सहायक विकासखंड प्रबंधक सुधीर बिंद की संविदा सेवा समाप्त, जिला पंचायत सीईओ ने की सख्त कार्रवाई।

कटनी। कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर जिला प्रशासन सख्त हो गया है। मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (MP-SRLM) की अतिरिक्त मिशन संचालक सह जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरसिमरनप्रीत कौर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में पदस्थ सहायक विकासखंड प्रबंधक सुधीर कुमार बिंद की संविदा सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है।
यह कार्रवाई पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों और प्रदत्त अधिकारों के अनुक्रम में कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक के अनुमोदन के बाद की गई है। आदेश 2 सितंबर को जारी किया गया है।
*लगातार मिल रही थीं वित्तीय अनियमितता की शिकायतें*
जिला पंचायत जिला पंचायत सीईओ कौर द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सहायक विकासखंड प्रबंधक सुधीर कुमार बिंद का कार्यकाल बेहद लचर रहा। उनके कार्यक्षेत्र में गठित स्व-सहायता समूहों और सामुदायिक संगठनों में लगातार वित्तीय विसंगतियां और लेखांकन त्रुटियां सामने आ रही थीं। इसको लेकर ग्रामीण महिलाओं और समूहों से कई शिकायतें भी प्राप्त हुई थीं।
जांच में पाया गया कि अधिकारी बिना किसी सूचना और सक्षम अधिकारी की स्वीकृति के कई-कई दिन तक अनधिकृत रूप से अवकाश पर रहते थे। शासकीय कार्य से दूरभाष पर संपर्क करने पर उनके द्वारा फोन रिसीव तक नहीं किया जाता था, जिससे विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे थे।
चेतावनी और वेतन कटौती के बाद भी नहीं सुधरे
विभाग ने बताया कि सुधीर बिंद को कई बार लिखित में चेतावनी पत्र जारी किए गए। दंडात्मक कार्रवाई करते हुए उनके मानदेय में कटौती भी की गई, बावजूद इसके उनकी कार्यशैली में कोई सुधार परिलक्षित नहीं हुआ।
सबसे अहम बात, विगत 3 वर्षों के वार्षिक गोपनीय प्रतिवेदन का औसत सामान्य रहा, जबकि वित्तीय वर्ष 2025-26 के वार्षिक प्रतिवेदन में उनका प्रदर्शन *'औसत से कम'* दर्ज किया गया। इसके बाद भी मानवता के आधार पर उन्हें अपनी कार्यशैली सुधारने के लिए 3 माह का अंतिम अवसर दिया गया था और लक्ष्य के विरुद्ध प्रगति बताने को कहा गया था, लेकिन उनके द्वारा प्रस्तुत जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया।
आखिरकार लगातार लापरवाही, उदासीनता और गैर-जिम्मेदाराना रवैये को देखते हुए जिला पंचायत CEO ने संविदा सेवा समाप्त करने का कड़ा फैसला लिया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से अन्य संविदा अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मचा

मालवांचल

[ View All ]

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

विडियो

[ View All ]