विजयराघवगढ़ नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान को विजयराघवगढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता दिलाई है। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान अवैध मादक पदार्थ गांजे की तस्करी कर रहे चाचा और भतीजे को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे ने टीम के साथ यह घेराबंदी की।
*पिट्ठू बैग में भरकर ले जा रहे थे गांजा*
विजयराघवगढ़ थाना पुलिस आई.टी.आई. के पास तलैया वाले मेन रोड पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया तो वे घबरा गए।
संदेह होने पर पुलिस ने उनकी तलाशी ली। पीछे बैठे व्यक्ति ने पीठ पर एक बड़ा पिट्ठू बैग टांग रखा था। बैग खोलते ही पुलिस भी हैरान रह गई, अंदर मादक पदार्थ गांजा भरा हुआ था। तौल करने पर गांजा 2 किलो 960 ग्राम निकला, जिसकी बाजार कीमत करीब 35 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने मौके पर ही गांजा और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया।
*रिश्ते में हैं चाचा-भतीजा*
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजा निकले।
आरोपी *(1) समयलाल कोल पिता सुखलाल कोल और (2) गोविंद प्रसाद कोल पिता प्रेमलाल कोल उम्र 52 वर्ष* दोनों निवासी ग्राम खिरवा नंबर 1, थाना विजयराघवगढ़ के रहने वाले हैं।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्रकरण दर्ज कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब पता लगा रही है कि ये गांजा कहां से ला रहे थे और कहां सप्लाई करने जा रहे थे।
*इनकी रही अहम भूमिका*
पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, सउनि जगदीश प्रसाद पाण्डेय, सउनि विक्रम सिंह, सउनि संतोष स्वामी, आरक्षक अंजनी झा (552) की सराहनीय भूमिका रही।





