Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी @विजयराघवगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता: बाइक पर 6 पेटी शराब लेकर भाग रहा तस्कर दबोचा, 54 लीटर देशी शराब जब्त, मुख्य आरोपी फरार।

कटनी से अभिलाषा तिवारी @विजयराघवगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता: बाइक पर 6 पेटी शराब लेकर भाग रहा तस्कर दबोचा, 54 लीटर देशी शराब जब्त, मुख्य आरोपी फरार।

 नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विजयराघवगढ़ पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को 6 पेटी अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी अभिषेक चौबे की टीम कस्बे में गश्त कर रही थी। इसी दौरान 14 सितंबर को टीकर आम रोड पर बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति दो प्लास्टिक बोरियों में शराब ले जाते दिखे। पुलिस को देख बाइक चालक बोरियां सड़क पर गिराकर भाग गया, जबकि पीछे बैठे व्यक्ति को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया *ओमप्रकाश उर्फ छोटू बर्मन (29), निवासी शारदा मंदिर ग्राउंड,विजयराघवगढ़* के रूप में हुई है। उसके कब्जे से पुलिस ने *300 पाव (54 लीटर) देशी प्लेन शराब, कीमत करीब 54,000 रुपये* जब्त की है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह शराब विजयराघवगढ़ के कुख्यात शराब तस्कर *दीपक उर्फ पंडा जायसवाल* की है और वे दोनों इसे टीकर क्षेत्र में बेचने जा रहे थे। बाइक चालक दीपक उर्फ पंडा मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।
*केस दर्ज, तलाश जारी*
पुलिस ने आरोपी छोटू बर्मन के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है। फरार मुख्य आरोपी दीपक उर्फ पंडा जायसवाल की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के नेतृत्व में सउनि विक्रम सिंह, सउनि संतोष स्वामी, आरक्षक अंजनी झा, नीलेश सिंह, पारस पटेल और प्र.आर. चालक मज्जू कोल की सराहनीय भूमिका रही।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]